Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यअतिथि के रूप में हुए शामिल

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Vipul Goel, Mohan Lal Badoli, Gian Chand Gupta, Panchkula
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 28 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 11:18 IST

पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अंबाला मंडलायुक्त श्री संजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को शपथ दिलवाई।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री शाम लाल बंसल और सभी पाषर्दो को विजय और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही पंचकूला की जागरूक जनता का भी धन्यवाद किया जिन्होने विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्व नेतृत्व को चुना। 

उन्होने नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों से कहा कि शहर के विकास का रोडमैप पूरी तरह जनकेंद्रित होना चाहिए। उन्होंने पाषर्दो से संवाद करते हुए कहा कि जनता ने आपको पांच वर्षों के लिए सेवा का अवसर दिया है। जनता के बीच रहें, उनकी समस्याओं को सुनें और केवल विकास को अपना लक्ष्य बनाएं। 

पंचकूला के विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पंचकूला को स्वच्छ और हरित शहर बनाना है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन- 2.0 को हमें पंचकूला की हर गली और हर सेक्टर तक पहुंचाना है। हमें ग्रीन पंचकूला के संकल्प को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष श्री अजय मितल, कालका नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री मुकूल कुमार, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरूण भंडारी, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे, साध्वी अमृता दीदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Vipul Goel , Mohan Lal Badoli , Gian Chand Gupta , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD