Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रदेश में प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : श्रुति चौधरी

Shruti Choudhary, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 11:16 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज प्रदेश में पेयजल उपलब्धता एवं जल प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सिंचाई विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में पेयजल आपूर्ति, जल भंडारण क्षमता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में जलघर, डिग्गियों एवं तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में सभी विभाग पूर्ण समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में पूर्व में आई बाढ़ तथा कई जिलों में मिट्टी की सतह कमजोर होने के कारण कुछ जलघर एवं जल भंडारण टंकियां प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित संरचनाओं के उन्नयन एवं पुनर्गठन का कार्य शीघ्र गति से प्रारंभ किया जाएगा, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा जहां भी किसी प्रकार की समस्या सामने आए, उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के साथ-साथ पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने कहा कि पेयजल व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करने एवं आमजन की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सिंचाई विभाग की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हरसंभव तकनीकी एवं संसाधन संबंधी सहयोग उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सिंचाई विभाग द्वारा अतिरिक्त जल उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सहयोग तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

Tags: Shruti Choudhary , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD