Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भाजपा में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय ने नितिन नवीन से की मुलाकात

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Debashish Samantaray, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 15:36 IST

बीजू जनता दल के नेता रहे, देबाशीष सामंतराय मंगलवार को अनिल बलूनी और अरुण सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने आशीर्वाद देकर भाजपा में शामिल किया है।

मैं पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में मुझे ओडिशा में भाजपा के लिए बहुत काम करना है, भाजपा को मजबूत करने की पूरी कोशिश करूंगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी ने कहा कि देबाशीष सामंतराय का भाजपा परिवार में स्वागत है।

देबाशीष सामंतराय जमीन से जुड़े नेता हैं। वह काफी महत्वपूर्ण स्तर पर काम भी करते रहे हैं और ओडिशा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं। भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि देबाशीष सामंतराय ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा परिवार में स्वागत है। हम सबको मालूम है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है और लगातार पार्टी का विस्तार भी हुआ है।

अरुण सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। देबाशीष सामंतराय ओडिशा के बहुत बड़े नेता हैं। इनके पार्टी में शामिल होने से ओडिशा भाजपा में मजबूती आएगी। अरुण सिंह ने आगे कहा कि देशभर में सकारात्मकता का माहौल है। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि देबाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं इनका स्वागत करता हूं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। 

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Debashish Samantaray , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD