Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपकर नष्ट किया जाएगा, आईएईए रहेगी गवाह

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 15:25 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपे जाने के बाद नष्ट कर दिया जाएगा, चाहे वह मौके पर ही हो या किसी अन्‍य स्थान पर। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, “एनरिच्ड यूरेनियम (न्यूक्लियर डस्ट) को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाएगा, ताकि उसे देश में लाकर नष्ट किया जा सके, या बेहतर यह होगा कि ईरान के इस्लामिक गणराज्य के साथ मिलकर और उनकी सहमति से उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया जाए, या किसी अन्य स्वीकार्य स्थान पर।

इस प्रक्रिया में एटॉमिक एनर्जी कमीशन या उसके बराबर की कोई संस्था मौजूद रहेगी, गवाह के रूप में।” समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि यह संवर्धित यूरेनियम कितनी मात्रा में है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) पहले भी ईरान की परमाणु गतिविधियों पर अलग-अलग निरीक्षण व्यवस्थाओं के तहत नजर रखती रही है।

इससे पहले सोमवार को ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने कहा था कि तेहरान ने अपने देश से एनरिच्ड यूरेनियम बाहर भेजने पर सहमति नहीं दी है। उसने सऊदी अरब के अल हदथ चैनल की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि 'ईरान अपने उच्च स्तर पर एनरिच्ड यूरेनियम को देश से बाहर भेजने के लिए तैयार है।'

तस्नीम के अनुसार, तेहरान और वॉशिंगटन के बीच संभावित समझौते (एमओयू) के बारे में जो रिपोर्ट आई थी, वह सही नहीं है। तसनीम के अनुसार, “अब तक मौजूद एमओयू के मसौदे में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि ईरान परमाणु सामग्री को बाहर भेजने के लिए तैयार है, और ईरान ने इस तरह की किसी भी परमाणु कार्रवाई के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं दी है।”

वॉशिंगटन पोस्ट ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से सोमवार को रिपोर्ट किया कि संभावित समझौते के पहले चरण में अमेरिका 12 अरब डॉलर की जब्त ईरानी संपत्ति जारी करेगा, होर्मुज स्‍ट्रेट में बारूदी सुरंगें हटाने का काम शुरू होगा, और अमेरिका की पाबंदियां हटाई जाएंगी। हालांकि ईरानी अधिकारी के अनुसार इस समझौते में कोई परमाणु समझौता शामिल नहीं है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD