Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को 'पद्म श्री' से सम्मानित किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Padma Awards, Harmanpreet Kaur, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 12:49 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'पद्म श्री' से सम्मानित किया। इस साल सम्मानित होने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में हरमनप्रीत भी शामिल थीं। उनके साथ भारतीय पुरुष टीम के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को भी यह सम्मान मिला। हरमनप्रीत कौर को यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान और 'विमेन इन ब्लू' को अंतरराष्ट्रीय सफलताएं दिलाने में उनके नेतृत्व को देखते हुए दिया गया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2025 में अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता।

इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान प्रदान किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में पद्म पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। कुल मिलाकर, साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है।

इससे पहले, जब पुरस्कार विजेताओं की सूची की घोषणा की गई थी, तब हरमनप्रीत ने अपनी विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से साझा किए गए एक वीडियो में आभार व्यक्त करते हुए इस क्षण को अपने परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया था। फ्रेंचाइजी की तरफ से साझा किए गए एक वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने कहा था, "मेरे पिताजी को राष्ट्रपति भवन से फोन आया।

इस साल मुझे पद्म श्री पुरस्कार मिलने वाला है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण है। मुझे खुशी है कि, मुझसे पहले मेरे माता-पिता को इस बारे में पता चला।" उन्होंने सम्मान सूची में रोहित शर्मा के शामिल होने पर भी खुशी जताई और कहा, "(रोहित शर्मा) को भी बहुत-बहुत बधाई। हमने देखा है कि उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की है।

मुझे लगता है कि यह उनके लिए भी एक शानदार क्षण है।" 37 वर्षीय हरमनप्रीत भारत की तरफ से 195 टी20 मुकाबलों में 29.78 की औसत के साथ 3,991 रन बना चुकी हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। 164 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 7 शतकों के साथ 4,541 रन बनाए हैं। 7 टेस्ट मुकाबलों में दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 230 रन जुटाए हैं।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Padma Awards , Harmanpreet Kaur , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD