Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : रणबीर गंगवा

बोले: प्रदेशभर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 11:35 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेशभर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न होने दिया जाए। जरूरत वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना है। विभाग द्वारा जल संरक्षण, पाइपलाइन व्यवस्था को मजबूत करने तथा जल निकासी प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भी प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार “जनसेवा ही सर्वोपरि” के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के विकास और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD