Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

आईपीएल 2026 : पहले क्वालिफायर में दमदार रहा है आरसीबी का रिकॉर्ड, पांचवीं बार मिलेगा फाइनल का टिकट?

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Playoffs, IPL 2026 Playoffs Schedule, Royal Challengers Bengaluru, RCB, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 15:28 IST

आईपीएल 2026 का पहले क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मंगलवार (26 मई) को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदरेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आरसीबी का रिकॉर्ड पहला क्वालिफायर खेलते हुए शानदार रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इससे पहले तीन बार पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल किया है। साल 2011 में आरसीबी पहले क्वालिफायर में पहुंची थी, लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2016 में टीम ने टॉप 2 में रहते हुए पहले क्वालिफायर का टिकट कटाया था। आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले क्वालिफायर में गुजरात लांयस को मात दी थी।

तीसरी बार आरसीबी ने पहला क्वालिफायर पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में खेला था और रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था। आरसीबी 3 बार पहले क्वालिफायर में पहुंची है, जिसमें से टीम ने 2 बार जीत का स्वाद चखा है, तो एक दफा हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी ने आईपीएल में अब तक चार बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन टीम सिर्फ एक बार ही खिताब को अपने नाम कर सकी है। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। आईपीएल 2026 में भी टीम ने अब तक शानदार क्रिकेट खेली है। आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही इस सीजन काफी संतुलित दिखाई दी है।

टॉप ऑर्डर में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन दमदार रहा है। खासतौर पर विराट कमाल की लय में दिखाई दिए हैं और वह इस सीजन 557 रन बना चुके हैं। वेंकटेश अय्यर ने भी प्लेइंग इलेवन में आने के साथ ही बल्ले से छाप छोड़ी है। कप्तान रजत पाटीदार मुश्किल हालातों में टीम के अहम बल्लेबाज साबित हुए हैं।

वहीं, फिनिशर की भूमिका को टिम डेविड ने बखूबी निभाया है। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में आरसीबी का गेंदबाजी अटैक भी लय में दिखाई दिया है। भुवनेश्वर आईपीएल 2026 में 24 विकेट निकाल चुके हैं। जोश हेजलवुड और रसिख सलाम ने उनका अच्छा साथ निभाया है। वहीं, स्पिन विभाग में सुयश और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी असरदार साबित हुई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Playoffs , IPL 2026 Playoffs Schedule , Royal Challengers Bengaluru , RCB , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD