Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की सरकार को चेतावनी: कार्रवाई करो या सत्ता छोड़ो

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 14:27 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है, क्योंकि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और चारों ओर अराजकता का माहौल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए, कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार या तो काम करना शुरू करे या फिर इस्तीफा देकर सत्ता छोड़ दे। 

जितनी जल्दी यह फैसला होगा, उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने बीती शाम कपूरथला जेल के भीतर हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना तथा आज अमृतसर में एक सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए, कहा कि आप सरकार ने वास्तव में अपना अधिकार छोड़ दिया है और अपराधी व गैंगस्टर बेखौफ होकर घूम रहे हैं। उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है।

उन्होंने कपूरथला जेल में हुई तोड़फोड़ और आगजनी का जिक्र करते हुए, कहा कि उच्च सुरक्षा वाली जेल के भीतर इस तरह की हिंसा होना केवल एक ही बात साबित करता है कि इस सरकार का आदेश जेल की चारदीवारी के अंदर भी नहीं चलता है, जबकि जेल के बाहर तो उसका प्रभाव पहले ही समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कैदियों ने बिना किसी रोक-टोक के भारी हिंसा और आगजनी की, उससे स्पष्ट होता है कि जिम्मेदार अधिकारी या तो अयोग्य हैं या फिर उनमें इससे निपटने की इच्छाशक्ति का अभाव है।

वहीं पर, आज अमृतसर में ड्यूटी पर जाते समय एक एएसआई की हत्या के बारे में वड़िंग ने कहा कि जब पुलिसकर्मी स्वयं ही सुरक्षित नहीं हैं और अपराधी व गैंगस्टर अपनी मर्जी से उनकी जान ले सकते हैं, तो एक आम व्यक्ति खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD