Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

हेमंत खंडेलवाल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात

संगठन सहित कई मुद्दों पर चर्चा

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Hemant Khandelwal, Shivpuri
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिवपुरी , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 14:50 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की शिवपुरी में मुलाकात हुई। दोनों के बीच संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं और शनिवार को सिंधिया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल से शिष्टाचार मुलाकात हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल शिवपुरी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने पहुंचे। शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक संगठन, जनसेवा, कार्यकर्ता सशक्तिकरण तथा मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनता के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से ही विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन और प्रदेश संगठन की सक्रिय भूमिका में मध्यप्रदेश विकास एवं सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

दरअसल, भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए हर जिले में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है, जिसमें विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण वर्गों में विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती व्यावहारिकता सहित समाज के वर्गों से संपर्क स्थापित करने की गुरु सीख रहे हैं।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Hemant Khandelwal , Shivpuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD