Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एच. राजेश प्रसाद ने वन, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा नवीकरणीय ऊर्जा विभागों की परियोजनाओं एवं योजनाओं की समीक्षा की

H Rajesh Prasad, Chief Secretary, Chief Secretary Chandigarh, UT Chandigarh, Mandip Singh Brar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 13:05 IST

श्री एच. राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ ने आज वन विभाग, पर्यावरण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (DST&RE) तथा चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (CPCC) द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सचिव वन श्री मंदीप सिंह बराड़; मुख्य वन संरक्षक-cum-प्रधान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक श्री सौरभ कुमार; अतिरिक्त निदेशक, पर्यावरण विभाग श्री अनुप कुमार सोनी; निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा श्री नितिश सिंगला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्य वन संरक्षक (CCF) ने चंडीगढ़ के वन एवं वृक्ष आवरण पर विस्तृत प्रस्तुति दी तथा वनों के वैज्ञानिक प्रबंधन और वन्यजीव आवासों के समेकित विकास हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान 2025-26 के अंतर्गत 5,76,221 पौधे लगाने के लक्ष्य के मुकाबले विभिन्न हरित एजेंसियों एवं अन्य हितधारकों द्वारा कुल 6,64,133 पौधे लगाए गए हैं, जिनकी मार्च 2026 तक औसत जीवित रहने की दर लगभग 79 प्रतिशत रही। 

बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों, जिनमें भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के सहयोग से वन्यजीव सर्वेक्षण, फिश डाइवर्सिटी स्टडी तथा वेटलैंड मित्र कार्यक्रम शामिल हैं, की भी जानकारी दी गई। श्री मंदीप सिंह बराड़, सचिव वन ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए पौधारोपण योजना अंतिम चरण में है तथा विभाग संख्या के बजाय गुणवत्तापूर्ण पौधारोपण पर विशेष ध्यान दे रहा है। 

उन्होंने बताया कि चालू वर्ष के लिए वितरण सहित 4,10,725 पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि विभाग सुखना चोए वन क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट विकसित करने की परियोजना पर भी कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य संरक्षण एवं पारिस्थितिक जागरूकता को बढ़ावा देना, सतत इको-टूरिज्म विकसित करना, जागरूकता, शिक्षा एवं क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित करना तथा व्यवहारिक एवं अनुभवात्मक सीख को बढ़ावा देना है।

परियोजना का उद्देश्य प्रकृति आधारित शिक्षण अवसरों के माध्यम से पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा चंडीगढ़ में पर्यावरणीय रूप से संतुलित और आर्थिक रूप से व्यवहार्य इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने विभाग को वनों के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पर्याप्त संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पौधारोपण गतिविधियां स्थल की आवश्यकताओं का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद ही की जाएं तथा बेहतर वृद्धि एवं संरक्षण के लिए उपयुक्त प्रजातियों का चयन कर उनका उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वैज्ञानिक वन प्रबंधन हेतु वर्किंग प्लान की तैयारी में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। 

शहरी क्षेत्रों में शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए उपयुक्त रंग-बिरंगी झाड़ियों के रोपण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। श्री नितिश सिंगला, निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जिनमें रिसर्च एंड डेवलपमेंट सपोर्ट टू रिसर्च इंस्टीट्यूशंस, पॉपुलराइजेशन ऑफ साइंस, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी शामिल हैं, पर प्रस्तुति दी।

मुख्य सचिव ने कहा कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना का फोकस नवाचार को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूत करने तथा समाज पर व्यापक प्रभाव डालने वाले ठोस परिणाम सुनिश्चित करने पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पॉपुलराइजेशन ऑफ साइंस कार्यक्रम का विस्तार कर इसे ईको-क्लब गतिविधियों के साथ जोड़ा जा सकता है। उन्होंने विभाग को सभी लंबित परियोजनाओं को तीन माह की अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

Tags: H Rajesh Prasad , Chief Secretary , Chief Secretary Chandigarh , UT Chandigarh , Mandip Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD