Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुकेरियां में गरजे तरुण चुग, 52 महीने में हर मोर्चे पर फेल भगवंत मान सरकार, पंजाब की जनता 2027 में देगी करारा जवाब

जनता का भरोसा भाजपा के साथ, पिंडों में घुसने से डरते हैं AAP के नेता : तरुण चुग

Tarun Chugh, BJP Punjab, Mukerian
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुकेरियां , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 10:06 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज पंजाब नगर निगम चुनाव के अंतर्गत भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन जी के आवास मुकेरियां में आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता से आह्वान किया गया। जनता का अपार उत्साह और समर्थन यह स्पष्ट कर रहा था कि पंजाब में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है।

तरुण चुग ने कहा कि आज पूरे पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी के अत्याचारों के खिलाफ एक आंधी चल रही है। लोगों ने मन बना लिया है कि जिन्होंने 2022 में झूठ बोला, वादाखिलाफी की, उन्हें सबक सिखाना है। पंजाब की जनता ने मुख्यमंत्री को सुरक्षा और विकास का मौका दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री सुरक्षा करने की बजाय चुटकुले और कहानियां सुनाने में लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि 52 महीने बीत गए हैं और अब भगवंत मान सरकार को बाय-बाय कहने का वक्त आ गया है। पूरा पंजाब आज "बाय-बाय भगवंत मान, बाय-बाय केजरीवाल" कहने के लिए खड़ा है। हालात यह हैं कि इनके नेता गांवों में घुस नहीं पा रहे और पूरा पंजाब त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है चाहे ड्रग का मुद्दा हो, भ्रष्टाचार हो, रंगदारी-गैंगस्टरिज्म हो या पंजाब का कानून-व्यवस्था का मसला हर परिस्थिति में यह सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

तरुण चुग ने कहा कि यह नगर निगम चुनाव तो मात्र ट्रेलर है असली पिक्चर मार्च 2027 में आएगी जब पंजाब की जनता अपना फैसला सुनाएगी। भाजपा पंजाब में सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है। जनता के बीच भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास यह सिद्ध करता है कि परिवर्तन की बयार अब अपरिहार्य है।

उन्होंने पंजाब की जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर इस परिवर्तन की शुरुआत करें। तरुण चुग ने कहा कि पंजाब के हर घर में, हर गांव में भाजपा का संदेश पहुंचेगा और आम आदमी पार्टी की विफलताओं का जनता को पूरा हिसाब देना होगा। 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ पंजाब एक नए युग में प्रवेश करेगा।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab , Mukerian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD