Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का श्रीलंका दौरा

भारत-श्रीलंका रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

Military, Indian Air Force, Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh, Colombo
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोलंबो , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 15:03 IST

भारतीय वायुसेना के चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, एयरचीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह को श्रीलंका वायुसेना मुख्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर द‍िया गया। यह स्वागत उनके श्रीलंका के आधिकारिक दौरे के दौरान हुआ, जो दोनों देशों के बीच रक्षा और कूटनीतिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बुधवार को जानकारी देते हुए लिखा, “एयर चीफ मार्शल को 19 मई 2026 को होने वाली औपचारिक बैठकों से पहले श्रीलंका एयर फोर्स (एसएलएएफ) मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका वायुसेना प्रमुख से मुलाकात की।

उन्होंने रक्षा उप मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरुणा जयशेखर और रक्षा सचिव एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) संपत थुयाकोंथा से भी मुलाकात की।” उन्होंने आगे बताया कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बट्टारामुल्ला में स्थित 'इंडियन पीस कीपिंग फोर्स' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की कोशिशों के बीच हो रहा है।

भारतीय वायुसेना प्रमुख तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका में हैं, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना और सैन्य स्तर पर बेहतर तालमेल बनाना है। वे 21 मई तक श्रीलंका में रहेंगे। एक अन्य पोस्ट में उच्चायोग ने बताया कि एयर चीफ मार्शल का श्रीलंका वायुसेना मुख्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इसके बाद उनकी श्रीलंका वायुसेना प्रमुख के साथ बैठक हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने रक्षा उप मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरुणा जयशेखर और रक्षा सचिव एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) संपत थुयाकोनथा से भी मुलाकात की। इस दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल सिंह ने श्रीलंका के रक्षा नेतृत्व के साथ बातचीत की, जिसमें द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और ऑपरेशनल तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई।

उन्होंने श्रीलंका के रक्षा उप मंत्री और रक्षा सचिव से भी मुलाकात की, जिससे दोनों देशों के बीच लगातार उच्च-स्तरीय संपर्क का संकेत मिलता है। यह दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और श्रीलंका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है। एयर चीफ मार्शल सिंह इस दौरान श्रीलंका की सेना और नौसेना प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे और टेंपलल ऑफ द सेक्रेड टूथ रेलिक का दौरा भी करेंगे।

 

Tags: Military , Indian Air Force , Chief of the Air Staff , Air Chief Marshal AP Singh , Colombo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD