Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डोनाल्ड ट्रंप का दावा : बहुत जल्द खत्म कर देंगे युद्ध, ईरान समझौते के लिए बेताब, वे थक चुके हैं

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वाशिंगटन , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 14:49 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद ईरान 'समझौता करने के लिए बहुत बेताब है।" उन्होंने दावा किया कि तेहरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक खत्म कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रंप व्हाइट हाउस के सालाना कांग्रेसनल पिकनिक में बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने राजनीतिक रैली जैसी शैली में अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और अपनी सरकार के एजेंडे पर भी बात की और बार-बार ईरान और मध्य पूर्व में तनाव का ज‍िक्र किया। उन्होंने कहा क‍ि हम इस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म कर देंगे। वे समझौता करना बहुत चाहते हैं। वे इससे थक चुके हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने कार्रवाई इसलिए की क्योंकि “उनके दिमाग में परमाणु हथियार हैं और हम उन्हें यह हथियार नहीं लेने देंगे।”

उन्होंने कहा क‍ि हमने बहुत अच्छा काम किया है और मुझे लगता है हम बहुत जल्दी यह पूरा कर लेंगे और उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा। उम्मीद है हम इसे अच्छे तरीके से हल करेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा क‍ि हमने उनकी नौसेना खत्म कर दी। उनकी एयरफोर्स खत्म हो गई।

उनकी एंटी-एयरक्राफ्ट क्षमता भी खत्म हो गई। उनके पास युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सारा सामान खत्म हो गया। उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहना चाहता कि उनके नेता खत्म हो गए हैं, क्योंकि यह कहना अच्छा नहीं लगता, लेकिन सच यही है।” ये बयान व्हाइट हाउस के दक्षिण लॉन पर हुए एक उत्सव जैसे कार्यक्रम के दौरान दिए गए, जिसमें कांग्रेस के सदस्य, कैबिनेट अधिकारी और उनके परिवार शामिल थे।

व्हाइट हाउस में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी सरकार की आर्थिक उपलब्धियों और कानून बनाने की सफलताओं की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान शेयर बाजार ने '67 बार ऑल-टाइम हाई' बनाया और यह भी दावा किया कि संघर्ष शुरू होने से पहले महंगाई घटकर 1.6 प्रतिशत तक आ गई थी, लेकिन बाद में मध्य पूर्व के तनाव के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ गईं।

उन्होंने कहा क‍ि अमेरिका फल-फूल रहा है, अमेरिका जीत रहा है, और अमेरिका का सम्मान बढ़ रहा है। शायद पहले कभी इतना नहीं हुआ। ट्रंप ने अपनी सरकार के 'ग्रेट ब्यूटीफुल बिल' का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने कई बड़ी नीतियों का एक पैकेज बताया। इसमें 'टिप्स पर टैक्स नहीं', 'ओवरटाइम पर टैक्स नहीं', और किसानों व छोटे कारोबारियों के लिए एस्टेट टैक्स में बदलाव जैसी बातें शामिल हैं।

उन्होंने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की भी तारीफ की, जिन्होंने फोस्टर केयर और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून को आगे बढ़ाने में मदद की। इससे पहले रात में मेलानिया ट्रंप ने सीनेट से 'फॉस्टरिंग द फ्यूचर एक्ट' पास करने की अपील की थी, जिसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पहले ही मंजूरी दे चुका है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD