Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता

तालाबों के प्रबंधन व रख-रखाव को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 12:47 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में तालाबों के प्रबंधन एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उनमें गंदा पानी न पहुंचे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों की नियमित सफाई करवाई जाए तथा इस कार्य में पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में जोहड़ आबादी के बीच आ गए हैं, वहां उनकी सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने तालाबों के किनारों को मजबूत करने, गाद निकालने और किनारों पर उगी घास की सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही तालाबों के आसपास लोगों के सैर के लिए पक्की पगडंडी, बैठने के लिए बेंच तथा सोलर लाइट लगाने की व्यवस्था की जाए।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि तालाबों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा सुनिश्चित की जाए। 

अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने तथा किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर करवाने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कहा कि गांवों के गंदे पानी को सीधे तालाबों में न डाला जाए। इसके लिए थ्री-पॉन्ड सिस्टम विकसित किया जाए ताकि पानी को साफ करने के बाद ही तालाबों में छोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं तथा तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए ताकि लोग वहां सैर और अन्य गतिविधियों का आनंद ले सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े तालाबों में मछली पालन को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए ऑनलाइन ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से तालाबों की बोली लगाई जाए और उससे प्राप्त राशि को तालाबों के रखरखाव पर खर्च किया जाए। उन्होंने आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी ड्रेनों की सफाई करवाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में कुल 20,039 तालाब हैं, जिनमें से 19,129 ग्रामीण क्षेत्रों तथा 910 शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। अब तक 6,777 तालाबों की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष तालाबों की सफाई का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, श्री विजयेंद्र कुमार, निदेशक श्री जे गणेशन, श्री मुकुल कुमार, मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री यशपाल यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD