Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप की तानाशाही के खिलाफ बटाला में भाजपा का हुंकार — पंजाब सरकार का पुतला फूंका

लोकतंत्र को कुचलने वालों को जनता देगी करारा जवाब : तरुण चुग

Protest, Tarun Chugh, BJP Punjab, Batala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बटाला , 19 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 09:59 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज बटाला में आम आदमी पार्टी की तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार पर निगम चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जानबूझकर और अवैध तरीके से रद्द करवाने का गंभीर आरोप लगाया।

तरुण चुग ने कहा कि आप सरकार ने बटाला, बरनाला और मोगा के निगम चुनावों में भाजपा के कुल 21 उम्मीदवारों के पर्चे थोक के भाव रद्द करवाए। यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसका मकसद चुनावी मैदान से भाजपा को बाहर करना है। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में भाजपा परंपरागत रूप से मजबूत रही है, ठीक उन्हीं क्षेत्रों के उम्मीदवारों को निशाना बनाया गया है।

चुग ने बताया कि महिला उम्मीदवारों के साथ भी घोर अन्याय हुआ। एक मामले में तो शिकायतकर्ता ने खुद अपनी शिकायत वापस ले ली, फिर भी आप सरकार ने उस महिला भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया केवल इसलिए कि उस वार्ड में आप का कोई प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नहीं था। उन्होंने कहा कि जो सरकार महिला दिवस पर महिला सम्मान के बड़े-बड़े दावे करती है, वही सरकार चुनाव मैदान में महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही है यह आप का असली चेहरा है।

तरुण चुग ने कड़े शब्दों में कहा कि भगवंत मान सरकार लोकतंत्र की आत्मा को रौंद रही है। चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है, न कि आप की निजी जागीर। जो चुनाव अधिकारी इस गंदी राजनीति के हथियार बने हैं, उनके खिलाफ भी भाजपा उचित कार्रवाई करवाएगी। चुग ने आप सरकार को उसकी खोखली गारंटियों पर जमकर घेरा।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने स्वास्थ्य क्रांति का वादा किया था लेकिन साढ़े 52 महीने बीत जाने के बाद भी एक भी नया अस्पताल नहीं बना, एक भी वार्ड नहीं बना। शिक्षा क्रांति का वादा था एक भी नया स्कूल नहीं बना, बच्चों को सर्दियों में स्वेटर तक नहीं मिले, किताबें नहीं पहुंचीं। बहनों को हर महीने 1000 रुपये देने की गारंटी दी थी आज पंजाब की हर बहन के नाम 52,000 रुपये का बकाया चढ़ चुका है, एक रुपया भी जेब में नहीं आया।

10 लाख रुपये के मेडिकल बीमे का ढिंढोरा पीटा लेकिन असल में डिब्बे पर 10 लाख लिखा, अंदर माल एक लाख का। चुग ने खुली चुनौती दी कि पंजाब में एक भी ऐसा व्यक्ति सामने लाओ जिसे 10 लाख का बीमा मिला हो। केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत पंजाब के सभी अस्पतालों में X-ray मशीनें बदलने और प्रयोगशालाएं अपग्रेड करने के लिए पैसा भेजा AAP सरकार ने वह पैसा अपनी तस्वीरों के बैनर बनाने में उड़ा दिया।

चुग ने कहा कि आप सरकार ने अपने चार साल के राज में पंजाब को चार अभिशाप दिए गैंगस्टर, रंगदारी, लूट माफिया और भ्रष्टाचार। बटाला जो कभी पंजाब की तरक्की का इंजन था, आज गैंगस्टरों की वजह से पिछड़ गया है। पुलिस स्टेशनों पर 22 बम धमाके हो चुके हैं,बीएसेफ़ पर हमले हो चुके हैं, पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट दागे गए, गुरुद्वारों और मंदिरों को निशाना बनाया गया लेकिन भगवंत मान के पास जवाब नहीं।

इससे भी शर्मनाक यह है कि आप के मंत्रियों और विधायकों ने अपने-अपने घरों में 'टॉर्चर सेंटर' बना लिए हैं जहां अधिकारियों को बुलाकर डरा-धमकाकर फाइलें साइन करवाई जाती हैं। जो अधिकारी मना करे, उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता है। चुग ने यह भी खुलासा किया कि भगवंत मान अपने विदेश दौरे पर जिन दो व्यक्तियों को साथ ले गए उनमें से एक स्वाती मालीवाल पर हमले का दोषी है और दूसरे पर पंजाब से 100 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है।

पंजाब का खजाना खाली है, विधवा पेंशन नहीं मिल रही, बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही लेकिन पंजाब का सरकारी जहाज केजरीवाल की टैक्सी बन चुका है और चेन्नई, गोवा, गुजरात के अखबारों में विज्ञापन दिए जा रहे हैं। उन्होंने एलान किया कि भाजपा इन सभी अवैध रिजेक्शन को अदालत में चुनौती दे रही है और कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की जा रही हैं।

चुग ने चेतावनी दी कि भगवंत मान जो "खंभे" पंजाब में गाड़ रहे हैं चाहे सत्ता के खंभे हों या भ्रष्टाचार के भाजपा उन सभी को एक-एक करके उखाड़ फेंकेगी। रावण को एक लाख पूत और सवा लाख नाती थे, फिर भी वह नहीं बचा। जो सरकार 21 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द करके खुद को 'डॉन' साबित करने की कोशिश कर रही है, उसका भी यही हश्र होगा। पंजाब की जनता इस तानाशाही को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

Tags: Protest , Tarun Chugh , BJP Punjab , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD