Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘मेट्रो मंडे’ की शुरुआत, मेट्रो से पहुंचीं कार्यालय

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi, Ravinder Indraj Singh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 16:45 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘मेट्रो मंडे’ की शुरुआत की। इस पहल के तहत वे मेट्रो से दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा और मंत्री इंद्राज सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान  उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे, जिनकी हर गतिविधियों पर नजर रही। मेट्रो से उतरने के बाद दोनों इलेक्ट्रिक बस से अपने कार्यालय पहुंचे।

मुख्यमंत्री की ओर से किए गए इस पहल को ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ के तहत सार्वजनिक परिवहन, ईंधन संरक्षण और नागरिक भागीदारी की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के इसी आह्वान के बाद दिल्ली सरकार में कई मंत्रियों और अधिकारियों ने निजी वाहनों के बजाय मेट्रो से अपने कार्यालय पहुंचे। इससे उनकी निजी वाहनों के प्रति निर्भरता कम होगी, तो वहीं मेट्रो पर यात्रियों का भार बढ़ेगा।

हालांकि, इस स्थिति से निपटने के लिए मेट्रो की ओर से कमर कसी जा चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में आम लोगों से सार्वजनिक वाहनों पर निर्भरता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आप सार्वजनिक वाहनों पर अपनी निर्भरता बढ़ाएंगे, तो दिल्ली के लोगों को कई तरह के फायदे मिलेंगे। पहला प्रदूषण की समस्या से हमें निजात मिलेगी।

इसके इतर, सार्वजनिक वाहनों पर निर्भरता बढ़ाने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। इन्हीं सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए मैं सभी दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि निजी वाहनों के प्रति अपनी निर्भरता कम करते हुए सार्वजनिक वाहनों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि दिल्ली के लोगों को सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली है और मौजूदा समय में हम उसी के अनुरूप काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अगर दिल्ली का हर व्यक्ति हमारे इस आह्वान को गंभीरतापूर्वक आत्मसात करेगा, तो इससे हमारी कई प्रकार की समस्याओं का समाधान स्वत: हो जाएगा। इन्हीं सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने आज दिल्ली के लोगों के लिए 'मेट्रो मंडे' का आह्वान किया था।

इसी को देखते हुए हमारे सभी अधिकारियों ने मेट्रो से सफर करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैं देख पा रही हूं कि हमारे इस आह्वान के बाद कई लोग मेट्रो से कार्यालय पहुंचे। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है। इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले 17 मई को दिल्ली मेट्रो ने एक्ट्रा ट्रेन ट्रिप शुरू करने का फैसला किया था।

इसके तहत जहां पहले जहां छह ही एक्ट्रा ट्रिप चलते थे, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 24 कर दिया गया है। इसका मुख्य मकसद लोगों का निजी वाहनों के प्रति निर्भरता कम करना है। डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा था कि एक्ट्रा ट्रेन ट्रिप शुरू करने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जाना स्वाभाविक है।

लिहाज इस स्थिति का सामना करने के लिए दिल्ली मेट्रो की ओर से पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है, जिसे अब जमीन पर उतारे जाने की भी कवायद शुरू हो चुकी है। डीएमआरसी ने इस स्थिति से निपटने के लिए मेट्रो स्टेशन के परिसर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करने का फैसला किया, ताकि हर प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति से समन्वित तरीके से सामना किया जा सके।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi , Ravinder Indraj Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD