Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, 'आलू लेलो, कांदे लेलो' के साथ लौटे अक्षय कुमार

Akshay Kumar, Welcome to the Jungle, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 16:38 IST

अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उस्ताह बना हुआ था। सोमवार को मेकर्स ने इसका धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा।

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।" फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। गाने में 'वेलकम' का म्यूजिक इस्तेमाल करने के साथ-साथ कुछ मशहूर डायलॉग भी शामिल किए गए हैं। टाइटल ट्रैक की शुरुआत में ही अक्षय, नाना पाटेकर के मशहूर डायलॉग को दोहराते नजर आते हैं, "आलू लेलो, कांदे लेलो..."। इसके अलावा, गाने के आखिर में अक्षय का एक और बेहद लोकप्रिय डायलॉग 'मिरेकल-मिरेकल' भी सुनाई देता है।

वहीं, गाने ने सभी स्टार्स के बीच केमेस्ट्री सभी को गुदगुदा रही है। इसमें जॉनी लिवर और नाना पाटेकर की नोक-झोक देखने को मिलती है। वहीं, रवीना और सुनील शेट्टी का खास अंदाज इसे और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है। गाना दिखने में जितना शानदार और ग्रैंड है, उतना ही इसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

यह टाइटल ट्रैक सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इससे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया था, जिसने दर्शकों को नोस्टेल्जिया का एहसास कराया था। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं।

उनकी इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Akshay Kumar , Welcome to the Jungle , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD