Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्रवाल समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में की शिरकत

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Aseem Goel
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 14:58 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार, उद्योग को नई ताकत मिली है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापारी वर्ग को नई पहचान और अवसर प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को चंडीगढ़ में अग्रवाल स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज का बुद्विमता, वाणिज्य कौशल और समाज सेवा में कोई सानी नहीं है। महाराजा अग्रसेन के दिखाए सामाजिक सद्भाव के सिद्वांत आज भी प्रासांगिक एवं प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि समाज ने आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जमनालाल और लाला लाजपत राय का राष्ट्रप्रेम जब भी याद करते हैं, तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है। 

उन्होंने राष्ट्र प्रेम को सदैव सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रूपया, एक ईंट के संदेश के साथ समाज को सहयोग, समानता व आत्मनिर्भरता मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को अपनाया है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन और विकास पर आधारित है और हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है तथा आज देश में पूरा बदलाव देखने को मिल रहा है। अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण रहा है। 

अग्रसैन महाराज के वंशजों ने समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने का काम किया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार में उद्योग, व्यापार को मजबूत करने के लिए योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है ताकि देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा की भागीदारी ओर अधिक बढ़ सके। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री के भारत विजन 2047 के लक्ष्य के अनुरूप काम कर रहा है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर करने और  50 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ाने के लिए डिपोर्टमेंट आफ फ्यूचर का गठन किया गया है। 

इसी के साथ नई स्टार्टअप नीति विकसित की गई है। इसमें स्टार्टअप को बेहतर बनाने पर बल दिया गया है। स्टार्टअप के मामले में हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है। अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 2000 करोड़ रुपए से फण्डस आफ फंड बनाने का कार्य किया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज आफ डुइंग बिजनेस का इको सिस्टम बनाया है, राज्य में मिनी क्लस्टर योजना के तहत 48 एमएसएमई की 170 करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है। इन प्रयासों से 8000 से अधिक एमएसएमई लाभान्वित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही के पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकारें बनी हैं। जिसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व को जाता है। हरियाणा के नगर निकायों में भी एकतरफा जनता का आशीर्वाद मिला है, जो सरकार के विकास कार्यों, सोच और कार्यशैली को मजबूती देता हैं। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पंचकूला मेयर श्याम लाल बंसल, सम्पूर्णानन्द महाराज, पंडित विजय शंकर मेहता, विहप महामंत्री सुरेश जैन, नरेश सेरण, जगमोहन गर्ग, प्रदीप गोयल, प्रदीप बंसल, आनन्द सिंगला, सुनील मितल, ओमप्रकाश देवीनगर, सहित भारी संख्या अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Aseem Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD