Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएम मोदी के आह्वान पर रेखा गुप्ता ने शुरू की वर्चुअल मीटिंग

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 13:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, संसाधनों की बचत और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के आह्वान को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रशासनिक स्तर पर वर्चुअल बैठकों की श्रृंखला शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय से डिविजनल कमिश्नर, सभी जिला अधिकारियों (डीएम) और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल मीटिंग) के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक कर दिल्ली सरकार के निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अधिकतम सरकारी बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाए ताकि ईंधन, समय और संसाधनों की बचत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी विभागों को बिजली की खपत कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने, कार्यालयों में ऊर्जा बचत के उपाय अपनाने तथा जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने वाहनों के ईंधन खर्च में कम से कम 20 प्रतिशत तक कमी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने ‘मेट्रो मंडे’ पहल को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सप्ताह में एक दिन अधिकतम मेट्रो तथा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ताकि आमजन के बीच सकारात्मक संदेश जाए।

इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ को भी प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन, आरोग्य मंदिर, फायर विभाग के कार्यालयों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े केंद्रों का नियमित दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मानसून की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके में नाले खुले न रहें और खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटाया जाए ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन से संबंधित कार्यों में तेजी लाएं और लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों और सुधारात्मक प्रयासों की जानकारी नियमित रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा करें, ताकि जनता को सरकारी कार्यों की पारदर्शी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान को केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी का व्यापक आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD