Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत-श्रीलंका समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाते हुए आईओएस सागर कोलंबो बंदरगाह पर ठहरा

Military, Indian Navy, Sri Lanka Navy, Indian Ocean Ship Sagar, IOS Sagar, Colombo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 15 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 12:29 IST

16 मैत्रीपूर्ण विदेशी देशों (एफएफसी) के कर्मियों द्वारा संचालित भारतीय महासागर पोत (आईओएस) सागर, हिन्‍द महासागर क्षेत्र में अपनी जारी परिचालन तैनाती के अंतर्गत 15 मई 2026 को कोलंबो बंदरगाह पहुँचा। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में पोत का प्रवेश भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना (एसएलएन) के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी और अंतर-संचालनीयता को रेखांकित करता है।

आगमन पर, आईओएस सागर को श्रीलंका नौसेना के एक पोत द्वारा बंदरगाह तक पहुँचाया गया। कोलंबो बंदरगाह पर इस तीन दिवसीय ठहराव का उद्देश्य समुद्री सहयोग को और सुदृढ़ करना तथा क्षेत्र में सहयोगात्मक सुरक्षा संरचना को मजबूत बनाना है। इस यात्रा के दौरान, आईओएस सागर के कमांडिंग अधिकारी द्वारा श्रीलंका नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व, जिसमें कमांडर वेस्टर्न नेवल एरिया तथा फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग नेवल फ्लीट शामिल हैं, से भेंट किया जाना भी निर्धारित है।

कमांडिंग अधिकारी कोलंबो में भारत के उच्चायुक्त से भी भेंट करेंगे। इसके अतिरिक्त, श्रीलंका नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा पोत का दौरा किया जाना तथा पोत पर सवार बहुराष्ट्रीय चालक दल के साथ संवाद किया जाना भी निर्धारित है। व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक सहभागिताओं के अंतर्गत, आईओएस सागर का बहुराष्ट्रीय चालक दल आईओएस सागर 2026 तैनाती के उद्देश्यों को रेखांकित करने वाले मीडिया संवादों में भाग लेगा।

भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के कर्मियों के बीच सौहार्द तथा दल भावना को प्रोत्साहित करने हेतु वॉलीबॉल और बास्केटबॉल मैचों सहित, मैत्रीपूर्ण खेल मुकाबलों की भी योजना बनाई गई है। बंदरगाह पर ठहराव के दौरान पोत को आगंतुकों के लिए खुला रखा जाएगा, जहाँ श्रीलंका नौसेना के कर्मियों, स्कूली बच्चों तथा कोलंबो स्थित भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के आगमन की अपेक्षा है।

आधिकारिक सहभागिताओं के अतिरिक्त, आईओएस सागर का चालक दल जन-से-जन संबंधों तथा पारस्परिक समझ को और गहरा करने के उद्देश्य से कोलंबो बंदरगाह, गाले, कैंडी तथा पिन्नावाला के सांस्कृतिक भ्रमण और व्यावसायिक दौरों पर जाएगा। आईओएस सागर 18 मई 2026 को श्रीलंका नौसेना के साथ एक पैसेज एक्सरसाइज (पासेक्स) के साथ कोलंबो से प्रस्थान करेगा।

कोलंबो के लिए आईओएस सागर की यात्रा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति तथा हिन्‍द महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सामूहिक समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब है।

 

Tags: Military , Indian Navy , Sri Lanka Navy , Indian Ocean Ship Sagar , IOS Sagar , Colombo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD