Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 युवकों की मौत

Tragedy, Road Accident, Amethi, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमेठी , 15 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 17:39 IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक भीषण सड़क हादसे में शुक्रवार को तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने फरार ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग पर स्थित शिवगंज ग्राम के पास एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति विपरीत दिशा से आ रहे थे, जिनकी वाहन से टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना के संबंध में मुंशीगंज थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Amethi , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD