Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

बदहाल सड़कों की जगह अब एक्सप्रेसवे, एयर कनेक्टिविटी और निवेश का नया प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:55 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन मोबिलिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के विजन को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को तेजी से विस्तार दिया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश टूटी सड़कों, बिजली संकट, खराब कानून-व्यवस्था और निवेशकों की बेरुखी के लिए जाना जाता था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे मजबूत सड़क नेटवर्क वाला राज्य बन चुका है और यहां लगभग चार लाख किलोमीटर का सड़क तंत्र विकसित हो चुका है।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे और एयर कनेक्टिविटी ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं ने प्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिससे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का उल्लेख करते हुए कहा कि सदियों तक उपेक्षा झेलने वाली अयोध्या आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बना चुकी है। प्रदेश में कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं, जिनमें अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर और नोएडा शामिल हैं जबकि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश की सबसे बड़ी विमानन परियोजनाओं में से एक बनने जा रहा है।

इलेक्ट्रिक बस सेवा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में शुरू की गई 110 बसें स्वच्छ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि आगामी चरण में तीनों प्राधिकरणों की ओर से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD