Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अग्र समाज स्थापना दिवस पर 17 मई को होगी ‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’: असीम गोयल

अग्र समाज स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में दिखेगी अग्रसेन जी की गौरव गाथा: असीम गोयल

Aseem Goel, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 12:54 IST

अग्र समाज के 5143 वां स्थापना दिवस पर 17 मई 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित सर्कस ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम ‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’ होगा। यह कार्यक्रम वैश्य समाज के प्रेरणास्रोत एवं युगपुरुष महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और उनके गौरवशाली इतिहास को समर्पित है। 

यह कार्यक्रम ना केवल समाज को एकजुट करने का मंच बनेगा, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।  

यह जानकारी गुरुवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने दी। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने 5143 वर्ष पूर्व अग्रवाल वैश्य समाज की स्थापना की थी। यह दिन पूरे अग्र समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। पिछले वर्ष पहली बार इस स्थापना दिवस का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया था, जिसे देशभर से व्यापक समर्थन मिला। 

उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की टीम मिलकर चंडीगढ़ में दूसरा भव्य आयोजन कर रही है। श्री गोयल ने कहा कि 17 मई 2026 को सायं 3.00 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पवन जिंदल और संत संपूर्णानंद महाराज कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश भर से हजारों अग्र बंधु कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके लिए सुरक्षा, पार्किंग, बैठने, पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। 

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाज के इतिहास पर आधारित आयोजन और सामाजिक एकता का संदेश भी प्रमुख रूप से दिया जाएगा। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि कार्यक्रम एक शाम अग्रसेन जी के नाम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और अग्रवाल समाज की एकजुटता को बढ़ावा देना है। 

असीम गोयल के साथ चंडीगढ़ के पूर्व मेयर अनूप गुप्ता, नवीन गर्ग, प्रदीप गोयल, जगमोहन गर्ग, आनंद सिंगला व तेजेंद्र गुप्ता (टोनी) मौजूद रहे। असीम गोयल ने अग्रवाल समाज के सभी बंधुओं और गणमान्य व्यक्तियों से इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि हर अग्रवाल बंधुओं को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। 

असीम गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी ने हरियाणा के हिसार के पास अग्रोहा को बसाया और एक ईंट एक रुपया की अवधारणा के साथ समानता, करुणा और अहिंसा पर आधारित राज्य स्थापित किया। यज्ञ में पशु बलि निषेध की। उन्होंने अग्रोहा को अपनी राजधानी बनाया और एक समृद्ध वैश्य (व्यापारी) राज्य की स्थापना की।

समाजवादी विचारधारा से उन्होंने अपने राज्य में समानता और सहकारिता को बढ़ावा दिया। जो भी नया व्यक्ति उनके राज्य में बसने आता था, तो प्रत्येक निवासी उसे एक ईंट और एक रुपया देता था, ताकि वह अपना घर और व्यापार शुरू कर सके। 

महाराजा अग्रसेन जी के दूरदर्शी विचारों का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने जो एक रुपया और एक ईंट का संदेश दिया था, वह आज के समय में भी सामाजिक एकता का सबसे बड़ा प्रतीक है। असीम गोयल ने यह भी बताया कि महाराजा अग्रसेन ने अपने 18वें महायज्ञ के दौरान एक घोड़े को बलि के लिए तड़पते और रोते हुए देखा। 

जिससे द्रवित होकर उन्होंने पशु बलि प्रथा पर पूरी तरह रोक लगा दी। उन्होंने पशु बलि के स्थान पर नारियल (श्रीफल) चढ़ाने की नई, शांतिपूर्ण परंपरा शुरू की।

 

Tags: Aseem Goel , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD