Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग के साथ किया 'टेंपल ऑफ हेवन' का दौरा

वियतनाम पर सवाल टाल गए अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump, US President, Xi Jinping, Chinese President, Beijing
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बीजिंग , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 15:03 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल 'टेंपल ऑफ हेवन' पहुंचे। उनके साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी थे। अद्भुत वास्तुकला के मिसाल निर्माण को देख ट्रंप अवाक रह गए और बाहर निकलते ही बोले ये ग्रेट है। मीडिया ने वियतनाम को लेकर सवाल पूछा तो कुछ खास नहीं बोले।

ट्रंप मंदिर परिसर में शी जिनपिंग के साथ-साथ चलते नजर आए और चीनी राष्ट्रपति उन्हें इस ऐतिहासिक स्थल के बारे में बताते रहे। हालांकि अमेरिकी मीडिया ट्रंप की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश कर रहा था, लेकिन राष्ट्रपति इस बार असामान्य रूप से संयमित दिखे। मीडिया के समक्ष खड़े होकर दोनों ने तस्वीर खिंचाई। इस दौरान ट्रंप चीन की तारीफ करते रहे।

उन्होंने कहा, “बहुत शानदार। शानदार जगह। अविश्वसनीय। चीन बहुत खूबसूरत है।” जब पत्रकारों ने ताइवान पर चर्चा को लेकर सवाल पूछा तो दोनों खामोश रहे। ट्रंप ने ताइवान से जुड़े सवालों पर आगे कुछ नहीं कहा। जब अमेरिका के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय बैठक से जुड़ा प्रश्न किया गया तो उन्होंने "इंतजार" करने को कहा। 

ताइवान चीन और अमेरिका के बीच तनाव का एक कारण रहा है। अमेरिका ताइवान को आत्मरक्षा के लिए हथियार देता है तो चीन से उसके अच्छे व्यावसायिक रिश्ते हैं। वियतनाम ने दोनों सुपर पावर्स चीन और अमेरिका को “कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनर” (व्यापक रणनीतिक साझेदार) का दर्जा दे रखा है। वह अपनी विदेश नीति में “बैंबू डिप्लोमेसी” अपनाता है।

इसका मतलब है कि वियतनाम परिस्थितियों के अनुसार लचीला रुख रखता है, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों और सिद्धांतों पर मजबूती से कायम रहता है। इस नीति के जरिए वियतनाम चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखता है, बिना किसी एक पक्ष का खुलकर समर्थन किए। चीनी राजनयिक आमतौर पर विदेशी नेताओं के स्वागत के लिए ऐतिहासिक स्थलों को सिर्फ दिखावे के लिए नहीं चुनते।

अक्सर इन जगहों के जरिए चीन कोई प्रतीकात्मक संदेश देना चाहता है या यह दिखाना चाहता है कि वह द्विपक्षीय संबंधों से क्या उम्मीद रखता है। यह मंदिर फॉरबिडन सिटी के ही दौर का है, जहां ट्रंप ने 2017 में अपनी पिछली राजकीय यात्रा के दौरान दौरा किया था। टेंपल ऑफ हेवन चीन का ऐसा ऐतिहासिक परिसर है, जहां मिंग और किंग राजवंशों के सम्राट अच्छी फसल के लिए प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान करते थे।

ये 600 साल पुराना यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्को के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण 1420 में मिंग राजवंश के अंतिम दौर में किया गया था। जिसका इस्तेमाल शाही धार्मिक अनुष्ठानों और अच्छी फसल की प्रार्थना के लिए किया जाता था। यह चीन के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है, हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

 

Tags: Donald Trump , US President , Xi Jinping , Chinese President , Beijing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD