Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'दिलवाले चोर' के वर्शन में किया सुधार, रोचक कोहली के साथ जैमिंग करते आए नजर

Ayushmann Khurrana, Rochak Kohli, Pati Patni Aur Woh Do, Dil Waale Chor, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 13 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 15:13 IST

अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'पति-पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 2019 में आई 'पति पत्नी और वो' का एक आध्यात्मिक सीक्वल है, जो हंसी और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर होगी। कुछ समय पहले फिल्म का गाना 'दिलवाले चोर' रिलीज हुआ था, जिसे रोचक कोहली ने संगीतबद्ध किया है।

बुधवार को अभिनेता ने रोचक के साथ एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दोनों एक म्यूजिक स्टूडियो में गाना 'दिलवाले चोर' पर काम कर रहे हैं। वीडियो में आयुष्मान ने यह भी बताया कि उन्होंने गाने के कुछ बोलों में इम्प्रोवाइज (सुधार/बदलाव) भी किया है, जो जल्द ही आने वाला है। अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "आखिरकार, रोचक कोहली के साथ इस खूबसूरत गाने पर जैम करने का मौका मिला।

साथ ही, इस वर्शन के लिए नए बोल भी लिख डाले। आप सभी को इसे सुनाने का बेसब्री से इंतजार है।" बता दें कि रोचक और आयुष्मान बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने साथ में 'पानी दा रंग,' 'मिट्टी दी खुशबू,' और 'रातां कालियां' जैसे सफल गाने दिए हैं। गाना 'दिलवाले चोर' की बात करें तो गाने का संगीत आधुनिक और क्लासिक मेलोडी का एक बेहतरीन मिश्रण है।

गाने को आदित्य रिखारी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और रोचक कोहली ने इसका संगीत तैयार किया है। वहीं, गाने में आयुष्मान और सारा अली खान की केमिस्ट्री सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। गाने में दोनों इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल आधुनिक रोमांस को बखूबी दर्शाते हैं, जिसमें प्यार की शरारत और दिल को छू लेने वाली भावनाएं घुली हुई हैं। पीयूष-साजिया ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

यह मेलोडी न केवल प्यार और चाहत की कहानी बुनती है बल्कि इसमें एक चंचल चार्म भी है जो दर्शकों को खुद से जोड़े रखता है। अजीज मुदस्सर द्वारा निर्देशित फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा, रकुल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो गलतफहमियों और हास्य के साथ रोमांस पेश करती है।

 

Tags: Ayushmann Khurrana , Rochak Kohli , Pati Patni Aur Woh Do , Dil Waale Chor , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD