Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

नीट यूजी 2026 पेपर लीक पर परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश, एनएसयूआई का सरकार और सिस्टम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

Protest, NEET, NEET Exam, NEET Exam 2026, NEET Exam Leak, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 17:17 IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा अंडरग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 3 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2026) रद्द कर दी गई है। यह फैसला परीक्षा से पहले पेपर लीक होने के कारण लिया गया है, जिसके बाद परीक्षार्थियों में सरकार और व्यवस्था की विफलता के खिलाफ नाराजगी है। इसी को लेकर मंगलवार को दिल्ली में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जिस तरीके से नीट यूजी का पेपर लीक हुआ है, उस पर सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, यह बेहद दुखद है। किस तरीके से 600 अंकों के प्रश्न पत्र छात्रों के बीच गेस पेपर के रूप में पहले ही सर्कुलेट हो गए, चाहे वो टेलीग्राम हो या व्हाट्सएप ग्रुप, यह सोचने का विषय है।"

उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों नौजवान पिछले 2 साल से नीट यूजी की तैयारी कर रहे थे। इनमें से हजारों छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनके माता-पिता ने लोन लेकर अपने बच्चे को पढ़ाया है। ऐसे में पेपर लीक होना शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की विफलता है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को पेपर लीक माफिया के खिलाफ एक ठोस कदम उठाना चाहिए।

जो भी इससे दोषी है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आज बच्चों के भविष्य से जुड़ा यह बड़ा सवाल है कि आखिरकार यह पेपर लीक क्यों और कैसे हो रहे हैं। यह सरकार की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। नीटी यूजी की परीक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक पेपर और नौजवानों का भविष्य नहीं है।

यह ये भी सुनिश्चित करना है कि अगर भविष्य में ऐसे पेपर चोर डॉक्टर बन गए तो हमारा स्वास्थ्य और हमारे देश का स्वास्थ्य किनके हाथों में रहेगा। वहीं, विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए नीट परीक्षाओं का कहना है कि बीते वर्ष 2024 में भी इसी प्रकार नीट यूजी पेपर लीक हुआ था, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। एक बार फिर से ऐसा हुआ है।

600 अंकों का पेपर लीक हो गया और अभी तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि जब धांधली वाले बच्चों को ही आगे जाना है तो सालों मेहनत से पढ़ने का क्या फायदा है। छात्रों ने कहा, "सालों घर और अपने परिवार से बाहर रहकर, लाखों रुपए खर्च करने के बाद जब पेपर ही लीक हो जाए, तो ऐसे में सरकार क्या कर रही है? यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।"

राजधानी दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी नीट यूजी पेपर लीक को लेकर छात्रों और संगठनों में सरकार और व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के एक नीट परीक्षार्थी का कहना है, "यह एनटीए के प्रशासन और प्रबंधन की घोर विफलता है। 2024 में भी इसी तरह प्रश्नपत्र लीक हुआ था। 

इस साल भी पेपर लीक हुआ और अब उसे रद्द कर दिया गया है।  जिन छात्रों ने दो साल की कड़ी मेहनत के बाद बिना किसी नकल के नीट परीक्षा दी थी, उनका प्रश्नपत्र रद्द कर दिया गया है। यह बहुत अन्यायपूर्ण और उन छात्रों के लिए बेहद अनुचित निर्णय है।" नीट यूजी पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द करने के फैसले को राजस्थान के छात्रों ने सराहा।

उन्होंने कहा, "भारत सरकार की मंजूरी से एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। राजस्थान के परीक्षार्थियों ने मंगलवार को इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अगर परीक्षा रद्द नहीं की जाती तो ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ अन्याय होता। वहीं, छात्रों ने पेपर लीक की इस घटना को राष्ट्रीय शिक्षा प्राधिकरण (एनटीए) और प्रशासन की विफलता भी बताया।

 

Tags: Protest , NEET , NEET Exam , NEET Exam 2026 , NEET Exam Leak , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD