Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सामाजिक दबाव से दूर 'सेल्फ-डिस्कवरी' की राह पर दो सहेलियां, 'हीर सारा और पुडुचेरी' का ट्रेलर आउट

Patralekhaa, Maanvi Gagroo, Heer Sara Aur Pondicherry, Heer Sara Aur Pondicherry Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 16:46 IST

पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया। कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो महिलाओं की कहानी है जो आत्म-खोज और स्वतंत्रता की यात्रा पर निकलती हैं। पत्रलेखा ने एक महिला बाइकर का किरदार निभाया है जो पहले कभी नहीं देखा गया, वहीं मानवी गगरू अपने किरदार को 'आत्मविश्वासी और खुशमिजाज' बताती हैं।

इस फिल्म में पत्रलेखा एक नए अंदाज में नजर आएंगी। उन्होंने एक बेखौफ बाइक राइ़डर और घूमने-फिरने की शौकीन लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म में उनका सपना महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला ट्रैवल स्टार्टअप शुरू करना है। यह किरदार आजादी, सपनों और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की सोच को दिखाता है।

ट्रेलर में हीर (मानवी गगरू) और सारा (पत्रलेखा) की कहानी दिखाई गई है। दोनों महिलाएं अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। समाज के दवाब और अपने अतीत से दूर जाने के लिए वे पुडुचेरी की एक खास यात्रा पर निकलती हैं, जो उनकी जिंदगी बदल देती है। अभिनेत्री मानवी ने अपने किरदार को लेकर कहा, "जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो यह मुझे आसान और हल्की-फुल्की लगी।

जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वो ये थी कि कहानी सरल होने के बावजूद भावनात्मक रूप से काफी असरदार है। हीर एक ऐसी लड़की है जो ज्यादा सोचती नहीं, लेकिन उसे अच्छी तरह पता है कि उसके लिए क्या सही है और क्या गलत। वह आत्मविश्वासी है और अपनी जिंदगी में खुश और सहज रहती है। यही बात मुझे उसके किरदार में सबसे ज्यादा पसंद आई।" 

फिल्म का निर्माण मेघा क्रिएशन्स (दिनेश सोनी), नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस (नीरज रुहिल और सुभव शर्मा) और ऑप्टिकस इंक ने मिलकर किया है। फिल्म को सोनी म्यूजिक इंडिया का सहयोग मिला है। फिल्म में आरिफ जकारिया, निशंक वर्मा और श्वेता साल्वे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 मई 2026 को रिलीज होगी।

 

Tags: Patralekhaa , Maanvi Gagroo , Heer Sara Aur Pondicherry , Heer Sara Aur Pondicherry Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD