Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

खाद और तेल संकट के बीच एंटोनियो गुटेरेस की चेतावनी, दोबारा लड़ाई के होंगे गंभीर नतीजे, शांत‍ि की अपील की

Antonio Guterres, United Nations, Secretary General, Nairobi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नैरोबी , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 13:01 IST

केन्या की राजधानी नैरोबी में सोमवार को संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के लिए एक कॉन्फ्रेंस सुविधा के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने अपील की कि होर्मुज स्‍ट्रेट पूरी तरह खुला रहे और युद्धविराम बना रहे। गुटेरेस ने कहा, “मैं जोर देकर अपील करता हूं कि बातचीत जारी रहे जब तक कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकल जाता, युद्धविराम बना रहे और इस बीच होर्मुज स्‍ट्रेट पूरी तरह खुला रहे।

अगर फिर से लड़ाई शुरू हुई तो उसके बहुत गंभीर नतीजे होंगे।” उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व का यह संकट सिर्फ दूर बैठे लोगों की समस्या नहीं है, क्योंकि अफ्रीका के लगभग 13 प्रतिशत आयात इसी अहम समुद्री रास्ते से होकर गुजरते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई अफ्रीकी देश अब भी खाड़ी क्षेत्र से खाद और खेती में इस्तेमाल होने वाली दूसरी जरूरी चीजों का इंतजार कर रहे हैं।

गुटेरेस ने कहा क‍ि अगर खाद नहीं मिली, तो आप समझ सकते हैं कि अगले साल खाद्य सुरक्षा का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।उन्होंने बताया कि यूरिया की कीमत पिछले एक महीने में 35 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी है। यूरिया दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली खाद है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित में होर्मुज स्‍ट्रेट का पूरी तरह खुला रहना बेहद जरूरी है।

गुटेरेस ने कहा क‍ि इसी से ऊर्जा और खाद की कीमतें फिर से उस स्तर पर आ पाएंगी, जहां वे युद्ध से पहले थीं। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका के नए प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को सख्ती से खारिज कर दिया। उन्होंने तेहरान के रुख को 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैंने अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया पढ़ी है। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आईंं। पूरी तरह अस्वीकार्य! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।” ये बयान ऐसे समय आया जब कुछ ही घंटे पहले ईरान ने अमेरिका समर्थित शांति प्रस्ताव पर अपना जवाब भेजा था। इस प्रस्ताव का मकसद कई हफ्तों से चल रहे सैन्य तनाव और समुद्री बाधाओं के बाद क्षेत्र में स्थिरता लाना है।

 

Tags: Antonio Guterres , United Nations , Secretary General , Nairobi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD