Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीएम मान और स्पीकर संधवां नहीं दिला पाए मौड़ मंडी बम धमाके के पीड़ितों को इंसाफ, मुख्य आरोपी अभी भी फरार : सुखजिंदर सिंह रंधावा

बलास्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पंजाब सरकार की विफलता, सरकार ने जांच ठंडे बस्ते में डाली

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 10:12 IST

पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया कि पंजाब के इतिहास में सबसे भयावह और दर्दनाक बठिंडा के मौड़ मंडी में बम धमाके के जख्म आज भी हरे हैं। इन जख्मों पर मरहम लगाने और बम धमाके के आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पर साढे चार साल बाद भी इस मामले में पीड़ितों को इंसाफ नहीं दिला पाए हैं। 

इस केस के सभी मुख्य आरोपियों गुरतेज सिंह, अवतार सिंह और अमरीक सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से कोसों दूर है। सरकार यह भी पता नहीं लगा पाई है इस बलास्ट में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक पदार्थ कहां से लाया गया था, क्योंकि पंजाब के 25 साल के इतिहास में ऐसा भयावह बलास्ट नहीं हुआ, जिसमें एक साथ इतने लोगों की जान गई हो।

इसकी आज तक गंभीरता से जांच नहीं की गई है। सरकारी एजेंसियां यह पता लगाने में बुरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने सीएम मान और स्पीकर संधवां से पूछा है कि क्या इन पीड़ित परिवारों को कभी इंसाफ मिलेगा या नहीं? सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इतने संवेदनशील मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई और आरोपी गिरफ्त से बाहर क्यों हैं? 2020 में पहली बार एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के समधी हरमंदिर सिंह जस्सी को जांच में शामिल किया गया था, उसके बाद कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।

इस मामले में डेरा प्रमुख से पूछताछ भी नहीं की गई, जोकि सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करती है। पंजाब सरकार को इस मामले में हाईकोर्ट से भी फटकार लग चुकी है। रंधावा ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी 2017 को हुए इस दर्दनाक बम धमाके के नौ साल बाद भी आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 2022 की आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले हर स्टेज पर मान और संधवां इस बलास्ट के आरोपियों को सजा दिलाने का दावा करते आ रहे थे, लेकिन सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 

रंधावा ने कहा कि मौड़ बलास्ट में ढिलमुल रवैया पंजाब की कानून व्यवस्था और जांच तंत्र की गंभीर नाकामी को दर्शाता है। ऐसा न होना पंजाब सरकार और जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में पांच मासूम बच्चों समेत सात लोगों की जान चली गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

उन्होंने कहा कि धमाके में सात लोगों जपसिमरण सिंह (14), रिपनदीप सिंह (11), सौरभ सिंगला (13), अंकुश इंसा, अशोक, बरखा और हरपाल पाली की मौत हो गई थी। यह घटना पूरे पंजाब को झकझोर देने वाली थी, लेकिन पीड़ित परिवार आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन सरकार राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर नहीं उठ पाई है।

रंधावा ने कहा कि आतंक और हिंसा से जुड़े मामलों में देरी से न्याय मिलना लोगों के विश्वास को कमजोर करता है। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार इस मामले की जांच को तेज करे और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाया जाए। पंजाब में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त और समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD