Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

त्रिनिदाद और टोबैगो में सुब्रह्मण्यम जयशंकर : क्रिकेट,फगुवा और सांस्कृतिक रिश्तों को बताया दोनों देशों की ताकत

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Trinidad and Tobago
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

त्रिनिदाद और टोबैगो , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 16:31 IST

त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर का वहां गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और क्रिकेट संबंधों को बेहद खास बताया। 8 मई को हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के विदेश और कैरिकॉम (कैरेबियन कम्युनिटी एंड कॉमन मार्केट) के मंत्री सीन सोबर्स, उनकी सरकार और विदेश मंत्रालय का सम्मान और आतिथ्य के लिए आभार जताया।

विदेश मंत्रालय ने विदेश मंत्री ने 9 मई को रिलीज जारी कर उनके संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं। भारत के विदेश मंत्री ने मंच से कहा कि भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के रिश्ते साझा इतिहास, उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष और क्रिकेट के मजबूत बंधन पर आधारित हैं। दोनों देशों के लोगों के खानपान, पहनावे, परंपराओं और त्योहारों में काफी समानताएं हैं।

जयशंकर ने आगे कहा कि त्रिनिदाद एंड टोबैगो में दीपावली, फगुवा और ईद जैसे त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं, जबकि भारतीय संगीत, नृत्य, टीवी धारावाहिक और फिल्में भी यहां काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने विशेष रूप से क्रिकेट का जिक्र करते हुए कहा कि "भारतीय हमेशा से वेस्ट इंडीज के क्रिकेटरों के बड़े प्रशंसक रहे हैं।

महान क्रिकेटर ब्रायन लारा भारत में काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें बेहद सम्मान भी प्राप्त है। वर्तमान वेस्ट इंडीज खिलाड़ी भी भारत में काफी पसंद किए जाते हैं। सुनील नारायण, किरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन के लोग कायल हैं। आईपीएल में सुनील नारायण का प्रदर्शन भी शानदार रहता है।" त्रिनिदाद एंड टोबैगो की तीसरी यात्रा को उन्होंने उत्साहजनक करार दिया।

साथ ही उन्होंने स्थानीय संस्कृति को करीब से देखने की इच्छा भी जाहिर की। विदेश मंत्री 2-10 मई 2026 तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के आधिकारिक दौरे पर हैं। गिरमिटिया समुदायों की मौजूदगी की वजह से इन देशों का भारत के साथ एक खास कनेक्शन रहा है। नौ दिवसीय दौरे का मकसद इन देशों के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना है।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Trinidad and Tobago

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD