Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ईडी ने संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार

Sanjeev Arora, AAP Punjab, Enforcement Directorate, ED
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 15:51 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को यहां सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ईडी द्वारा वर्ष 2002 के पीएमएलए के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद की गई।

हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि संजीव अरोड़ा को कथित जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह से ही ईडी संजीव अरोड़ा से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और एक वर्ष में यह तीसरी रेड है।

अप्रैल में भी ईडी ने दूसरी बार अरोड़ा के ठिकानों पर छापा मारा था। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाया गया। जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में अरोड़ा को आवंटित सरकारी आवास भी शामिल है। छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “आज एक बार फिर भाजपा की ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है। एक साल में यह तीसरी बार है और पिछले एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, जिसे औरंगजेब भी झुका नहीं सका। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया।

इसलिए पंजाब पीएम मोदी की चालों के सामने कभी नहीं झुकेगा। ईडी-भाजपा के इस अनैतिक गठजोड़ का अंत पंजाब से ही शुरू होगा।” वर्ष 2024 में लुधियाना (पश्चिम) से विधायक अरोड़ा को औद्योगिक भूमि को आवासीय परियोजनाओं में बदलने से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी का सामना करना पड़ा था। उस समय वह राज्यसभा सांसद थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, हमने देखा है कि सीबीआई और ईडी भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के बजाय अन्य पार्टियों को तोड़ने और नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल कराने का काम कर रही हैं। ईडी की यह कार्रवाई भी उसी दिशा में एक कदम है…” अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ईडी की छापेमारी का संबंध हैम्पटन स्काई रियलटी लिमिटेड से जोड़ा गया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “ईडी 100 करोड़ रुपये के कथित फर्जी जीएसटी मोबाइल फोन खरीद और निर्यात रैकेट की जांच कर रही है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और दुबई से भारत में धन की अवैध वापसी (राउंड ट्रिपिंग) से जुड़ा हुआ है।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी ने पंजाब में चल रहे कथित धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के नेटवर्क की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

उन्होंने मांग की, “मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह, नितिन गोहल, बीरदेविंदर सिंह और प्रीतपाल सिंह ढींढसा के खिलाफ तुरंत लुकआउट सर्कुलर जारी किए जाएं। जीएसटी धोखाधड़ी, दुबई से अवैध धन हस्तांतरण और संदिग्ध भूमि सौदों से जुड़े हर व्यक्ति की सख्त जांच होनी चाहिए। किसानों को यह जानने का अधिकार है कि उनकी जमीनें सस्ते में खरीदकर प्रभावशाली गठजोड़ के जरिए भारी मुनाफे पर कैसे बेची गईं।”

मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब को भ्रष्टाचार, बिचौलियों और राजनीतिक संरक्षण का केंद्र नहीं बनने दिया जा सकता। उन्होंने कहा, “अगर राज्य की विजिलेंस विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, तो वही कानून सत्ताधारी नेताओं और उनके सहयोगियों पर भी समान रूप से लागू होना चाहिए।”

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP Punjab , Enforcement Directorate , ED

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD