Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं', उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब

Urvashi Rautela, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 15:12 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर तो कभी अपने बयानों की वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। कई बार उनके दावों और बातों को लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। इसको लेकर उर्वशी ने कहा कि अब उन्होंने खुद को जरूरत से ज्यादा समझाने की कोशिश करना बंद कर दिया है और समय को यह बताने देना चाहती हैं कि वह वास्तव में कौन हैं।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उर्वशी रौतेला ने खुलकर उन गलतफहमियों पर बात की, जो लोग उनके बारे में बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग उनकी महत्वाकांक्षा को गलत तरीके से समझ लेते हैं। अगर कोई महिला ग्लैमर पसंद करती है, फैशन में दिलचस्पी रखती है और लगातार लाइमलाइट में रहती है, तो लोग यह मान लेते हैं कि वह सिर्फ दिखावे तक सीमित हैं जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग हो सकती है।

उर्वशी ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि ग्लैमरस दिखने वाली महिला गंभीर, मेहनती या समझदार नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उन्हें हर किसी को यह साबित करना पड़ेगा कि वह सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं बल्कि अपने काम को लेकर बेहद फोकस्ड और अनुशासित भी हैं।

हालांकि अब उनकी सोच बदल चुकी है। अभिनेत्री ने कहा कि इंसान पूरी जिंदगी लोगों की सोच बदलने में नहीं लगा सकता। जो लोग सच में उनके काम और सफर को करीब से देखते हैं, वे धीरे-धीरे उनकी असली पहचान समझ ही जाते हैं। उर्वशी का कहना है कि अब वह खुद को बार-बार समझाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा पसंद करती हैं।

उनके मुताबिक समय सबसे बड़ा जवाब होता है और वही लोगों को सच्चाई दिखाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द ही वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में अभिनेता रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज उत्तर प्रदेश के सुपरकॉप अविनाश मिश्रा की जिंदगी और अपराध के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है।

पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब दूसरे सीजन को लेकर भी उत्साह बना हुआ है। इसके अलावा उर्वशी हाल ही में फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आई थीं। हालांकि फिल्मों से ज्यादा वह अक्सर अपने स्टाइल, सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

 

Tags: Urvashi Rautela , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD