Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुब्रह्मण्यम जयशंकर की कमला प्रसाद-बिसेसर से हुई बात

सहयोग की अहम पहलों का किया खुलासा

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Kamla Persad Bissessar, Trinidad and Tobago
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

त्रिनिदाद और टोबैगो , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 15:12 IST

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो में कई हाई-लेवल बैठकें कीं। इन बैठकों में उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों, शैक्षणिक पहलों और क्षेत्रीय साझेदारी पर फोकस किया। शनिवार सुबह त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “त्रिनिदाद और टोबैगो वापस आकर खुशी हुई।

गर्मजोशी से स्वागत के लिए विदेश मंत्री शॉन सोबर्स को धन्यवाद। अगले दो दिनों में एक फायदेमंद दौरे की उम्मीद है।” इस दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर से मिलकर बहुत खुशी हुई।

द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी सलाह को महत्व देता हूं।” मंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो में स्कूली बच्चों के लिए ‘मेड इन इंडिया’ लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रसाद-बिसेसर के साथ भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले के वादे का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “त्रिनिदाद और टोबैगो के स्कूली बच्चों को मेड इन इंडिया लैपटॉप देने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ शामिल हुआ।

पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी के वादे को पूरा करते हुए, यह सीखने, जागरूकता और अवसर का संदेश है।” विदेश मंत्रालय और कैरिकॉम (सीएआरआईसीओएम) मामलों से जुड़े झंडा फहराने के कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा, “भारत के पारंपरिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ बहुत अच्छे और दोस्ताना संबंध रहे हैं।

ये संबंध साझा इतिहास, उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष और क्रिकेट के खास जुड़ाव पर आधारित हैं। दोनों देशों के लोगों में बहुत कुछ समान है।” जयशंकर ने इस दौरे के दौरान कई समझौतों की घोषणा भी की। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “आज पर्यटन, विदेश मंत्रालय और कैरिकॉम भवन के सोलराइजेशन, क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स और आयुर्वेद चेयर की स्थापना को लेकर समझौते हुए।”

विदेश मंत्री का त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में भी स्वागत किया गया। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में स्वागत पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर को उनके अच्छे शब्दों के लिए धन्यवाद।” इस दौरे में सांस्कृतिक जुड़ाव का भी रंग देखने को मिला।

विदेश मंत्री जयशंकर ने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा से मुलाकात की और एक्स पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की, जिसका कैप्शन था, “वन एंड ओनली ब्रायन लारा के साथ।” एक अन्य पोस्ट में जयशंकर ने लिखा, “त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश मंत्रालय में आयोजित झंडा फहराने की सेरेमनी से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

हमारे साथ जुड़ने के लिए ब्रायन लारा का धन्यवाद।” बता दें कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जमैका और सूरीनाम में अपने कार्यक्रमों के बाद कैरिबियन क्षेत्र के तीन देशों के आधिकारिक दौरे के अंतिम पड़ाव के तौर पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Kamla Persad Bissessar , Trinidad and Tobago

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD