Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वालंटियर्स नामांकन एवं कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण

सिविल डिफेंस वालंटियर्स राष्ट्रीय सुरक्षा की दूसरी पंक्ति : राज्यपाल कटारिया

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Mandip Singh Brar, Nishant Kumar Yadav, Blood Donation Camp
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 13:17 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन, चंडीगढ़ में आयोजित सिविल डिफेंस वालंटियर्स के कॉफी टेबल बुक लोकार्पण एवं नामांकन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सिविल डिफेंस वालंटियरिज्म के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रशासक ने वालंटियर्स के दूसरे बैच का स्वागत किया तथा आपदा तैयारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सामुदायिक सशक्तिकरण में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की बढ़ती भूमिका और योगदान को सराहा।

आज चंडीगढ़ में 330 से अधिक वालंटियर्स का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासक ने जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक सेवा में योगदान देने वाले सिविल डिफेंस वालंटियर्स को सम्मानित भी किया। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का भी प्रशासक ने अवलोकन किया। 

“यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी” थीम का उल्लेख करते हुए उन्होंने सेवा, करुणा और राष्ट्र निर्माण में स्वैच्छिक सहभागिता की भावना पर बल दिया। चंडीगढ़ प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं सिविल डिफेंस चंडीगढ़ की सराहना करते हुए प्रशासक ने इस पहल को जागरूकता, तैयारी, स्वयंसेवा और सामुदायिक सशक्तिकरण का सशक्त मंच बताया। “ऑपरेशन सिंदूर” के एक वर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे भारत की एकता, अनुशासन, साहस और दृढ़ता का प्रतीक बताया।

प्रशासक ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स की बाढ़ राहत, मानसून सहायता, जागरूकता अभियानों, मॉक ड्रिल, स्वच्छता अभियानों तथा “सूर्यकिरण एयर शो” एवं “चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026” जैसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने सिविल डिफेंस वालंटियर्स को आपातकालीन परिस्थितियों में “राष्ट्रीय सुरक्षा की दूसरी पंक्ति” बताते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गृह सचिव श्री मंदीप सिंह बराड़, पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री कंवरदीप कौर, सिविल डिफेंस वालंटियर्स एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Mandip Singh Brar , Nishant Kumar Yadav , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD