Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

भारतीय नौसेना की पांचवीं फ्लीट सपोर्ट शिप की ‘स्टील कटिंग’

Military, Indian Navy, VAdm Sanjay Sadhu, Fleet Support Ships, FSS, Hindustan Shipyard Limited, HSL, Visakhapatnam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 12:21 IST

पांच फ्लीट सपोर्ट शिप (एफएसएस) में से पांचवें और अंतिम जहाज की ‘स्टील कटिंग’ समारोह 8 मई 2026 को विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में आयोजित किया गया। इस समारोह में युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण के नियंत्रक वाइस एडमिरल  संजय साधु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एचएसएल के सीएमडी और भारतीय नौसेना एवं एचएसएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

भारतीय नौसेना ने अगस्त 2023 में एचएसएल के साथ पांच फ्लीट सपोर्ट शिप (एफएसएस) के अधिग्रहण से संबंधित अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, जिनकी आपूर्ति 2027 के मध्य में शुरू होनी है। इन जहाजों के शामिल होने पर, एफएसएस समुद्र में बेड़े के जहाजों की आपूर्ति करके भारतीय नौसेना की ब्लू वाटर क्षमताओं को मजबूत करेंगे।

कुल 40,000 टन से अधिक विस्थापन वाले ये जहाज ईंधन, पानी, गोला-बारूद और भंडार की आपूर्ति करेंगे, जिससे बेड़े के जहाजों की दीर्घकालिक तैनाती संभव हो सकेगी और इस प्रकार बेड़े की रणनीतिक पहुंच और गतिशीलता में वृद्धि होगी। अपनी द्वितीयक भूमिका में, इन जहाजों को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों और गैर-लड़ाकू निकासी अभियानों (एनईओ) के लिए सुसज्जित किया जाएगा ताकि राहत सामग्री की शीघ्र आपूर्ति और कर्मियों की निकासी की जा सके।

पूरी तरह से स्वदेशी डिजाइन और अधिकांश उपकरणों की स्वदेशी निर्माताओं से खरीद के साथ, यह एफएसएस परियोजना भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ से संबंधित पहलों के अनुरूप भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को बढ़ावा देगी।

 

Tags: Military , Indian Navy , VAdm Sanjay Sadhu , Fleet Support Ships , FSS , Hindustan Shipyard Limited , HSL , Visakhapatnam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD