Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेखा गुप्ता का स्कूल निरीक्षण, फायर ऑडिट से लेकर साफ-सफाई तक जांच के निर्देश

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 18:21 IST

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय सर्वोदय विद्यालय, रूप नगर का औचक निरीक्षण किया। क्लासरूम में स्टूडेंट्स के साथ लंबी बातचीत में उनसे पेयजल, फायर सेफ्टी, स्वच्छता, गर्मी को लेकर दी जा रही सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग और फेयर सेफ्टी ऑडिटक का आदेश दिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्कूल प्रशासन से आवश्यक सुधार कार्यों की विस्तृत सूची मांगी गई है। दिल्ली के सरकारी स्कूल वर्षों से कुव्यवस्था, बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं की कमी की मार झेल रहे थे। लेकिन पिछले एक साल से हम लगातार स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर नेहरू प्लेस डाकघर का लोकार्पण किया। केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीनीकृत नेहरू प्लेस डाकघर का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग ने तकनीक के साथ स्वयं को नए दौर के अनुरूप विकसित किया है। यह नया डाकघर नागरिकों को तेज, सरल और आधुनिक सेवाओं का बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। आज डाकघर केवल पत्र सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्सल, बैंकिंग, बीमा, आधार और पासपोर्ट जैसी अनेक सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा का सशक्त केंद्र बन चुका है।

इस अवसर पर संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, विधायक शिखा राय, सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नए भारत के नए डाकघर। अब डाकघर केवल चिट्ठियों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि बैंकिंग, पार्सल, आधार, बीमा और पासपोर्ट जैसी सुविधाओं से जुड़े आधुनिक सार्वजनिक सेवा केंद्र बन गए।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD