Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

90 की उम्र तक फिट रहना ही असली सुपरहीरो बनना है : जैकी श्रॉफ

Jackie Shroff, The Great Grand Superhero, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 08 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 15:11 IST

बॉलीवुड के सीनियर अभिनेता जैकी श्रॉफ एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का नाम जितना अलग है, उतनी ही इसकी कहानी भी एक नए और दिलचस्प अंदाज में पेश की जा रही है। आमतौर पर सुपरहीरो वाली फिल्मों में ताकत, उडान और लड़ाई जैसे सीन्स देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार सुपरहीरो का मतलब लंबी उम्र तक फिट और खुशहाल तरीके से जीने को बताया गया है।

इसी सोच को लेकर जैकी श्रॉफ ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने विचार साझा किए। जैकी श्रॉफ ने कहा, "अगर कोई इंसान 80 या 90 साल की उम्र तक भी फिट, एक्टिव और मानसिक रूप से मजबूत रहता है, तो वही असली सुपरहीरो है। सुपरहीरो होने का मतलब सिर्फ स्क्रीन पर हीरो बनना नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में खुद को इतना मजबूत बनाए रखना है कि उम्र भी आपको रोक न सके।"

उन्होंने कहा, ''बच्चों की कल्पना और उनके सपनों को हमेशा सबसे पहले रखा जाना चाहिए, क्योंकि वही भविष्य की दिशा तय करते हैं। फिल्म भी इसी सोच के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां बच्चों की दुनिया और उनकी कल्पना को अहमियत दी गई है।'' यह फिल्म जी स्टूडियोज और आमदावाद फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को एक ऐसी कहानी के रूप में पेश किया है, जो परिवार, भावनाओं और कल्पना को एक साथ जोड़ती है।

फिल्म का मकसद दर्शकों को एक नई सोच देना है, जिसमें उम्र को कमजोरी नहीं बल्कि एक अनुभव के रूप में दिखाया गया है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में एक बच्चे की कल्पना की दुनिया को दिखाया गया है, जहां उसका अपने दादाजी के साथ रिश्ता एक जादुई और रोमांचक सफर की तरह होता है।

कहानी में एलियंस और फैंटेसी जैसी चीजें भी शामिल हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ ऐसे दादाजी के किरदार में है, जो अपने पोते की कल्पना की दुनिया में पूरी तरह शामिल हो जाते है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनीष सैनी ने किया है। उन्होंने कहानी को एक नई सोच के साथ पेश करने की कोशिश की है, जिसमें बच्चों की कल्पना, परिवार का प्यार और जीवन की सच्चाइयों को एक साथ जोड़ा गया है।

फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरद सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरघे और कुमार सौरभ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' फिल्म 29 मई को रिलीज होगी।

 

Tags: Jackie Shroff , The Great Grand Superhero , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD