Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत-फ्रांस ने विज्ञान और अंतरिक्ष सहयोग को मजबूत करने का लिया संकल्प

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 12:55 IST

भारत और फ्रांस ने विज्ञान, समुद्री रिसर्च और अंतरिक्ष के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। गुरुवार को हुई मंत्री-स्तरीय बैठक में दोनों देशों ने खास तौर पर हाई-टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे सहयोग पर संतोष जताया। यह जानकारी अंतरिक्ष विभाग के एक आधिकारिक बयान में दी गई।

केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, रिसर्च और अंतरिक्ष मंत्री प्रो. फिलिप बैप्टिस्ट के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष में भारत-फ्रांस सहयोग के बढ़ते दायरे पर चर्चा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत-फ्रांस की साझेदारी अब दोनों देशों के रिश्तों का एक मजबूत आधार बन चुकी है।

इससे न सिर्फ तकनीकी विकास हो रहा है, बल्कि लोगों के बीच जुड़ाव भी बढ़ रहा है। साल 2026 को “इंडो-फ्रेंच ईयर ऑफ इनोवेशन” घोषित किया गया है, जो नई और उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने का अच्छा मौका होगा। उन्होंने बताया कि हाल के सुधारों के बाद भारत का स्पेस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ा है। देश में अब करीब 400 स्पेस स्टार्टअप काम कर रहे हैं और आने वाले वर्षों में स्पेस इकोनॉमी के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

इससे दोनों देशों के उद्योगों के बीच साझेदारी के नए मौके बनेंगे। प्रो. फिलिप बैप्टिस्ट ने भारत को अंतरिक्ष और रिसर्च सहयोग में एक भरोसेमंद और अहम साझेदार बताया। उन्होंने इसरो के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने पृथ्वी अवलोकन, लॉन्च सिस्टम और अंतरिक्ष खोज जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई।

बैप्टिस्ट ने “स्पेस फॉर ओशन अलायंस” के तहत समुद्र से जुड़े डेटा साझा करने में सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा। साथ ही उन्होंने फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी 'सीएनईएस' और भारतीय संस्थानों के बीच करीबी सहयोग की बात कही। उन्होंने मानव अंतरिक्ष मिशन में भी सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग, माइक्रोग्रैविटी एक्सपेरिमेंट और लंबे समय की साझेदारी शामिल है।

उन्होंने भारत को सितंबर 2026 में पेरिस में होने वाले इंटरनेशनल स्पेस समिट में सक्रिय भागीदारी के लिए भी आमंत्रित किया। साथ ही सुझाव दिया कि इसे भारत के बेंगलुरु स्पेस इवेंट के साथ जोड़ा जाए ताकि अंतरिक्ष से जुड़े मुद्दों पर एक बड़ा वैश्विक मंच तैयार हो सके। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन प्रस्तावों का स्वागत किया और कहा कि भारत समुद्री रिसर्च और मानव अंतरिक्ष मिशन में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।

उन्होंने भारत के “डीप ओशन मिशन” और लंबे समुद्री तट को इस क्षेत्र में बड़ी ताकत बताया। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि फ्रांस में 'नेवीआईसी' ग्राउंड स्टेशन विकसित करने पर सहयोग चल रहा है और गगनयान मिशन में फ्रांस के समर्थन की सराहना की। उन्होंने विज्ञान और तकनीक विभाग तथा फ्रांस के प्रमुख संगठनों के बीच मजबूत हो रही साझेदारी का भी जिक्र किया। इन सहयोगों की वजह से एडवांस्ड मटेरियल्स और डिजिटल साइंस जैसे क्षेत्रों में नई पहल शुरू हुई हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD