Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फोर्स 3 से मिला विटामिन एफ, हर्षवर्धन राणे के पोस्ट ने बढ़ाया फिल्म को लेकर सस्पेंस

Harshvardhan Rane, Force 3, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 14:28 IST

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 3' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फोर्स फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में इस बार हर्षवर्धन राणे की एंट्री ने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अभिनेता भी इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए खुद को पूरी तरह तैयार करने में जुटे हुए हैं।

इसी बीच उन्होंने इंस्टग्राम पर अपनी फिटनेस और शूटिंग के दौरान की जिंदगी की एक खास झलक पोस्ट की। हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह खुले आसमान के नीचे धूप सेंकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अभिनेता अपनी वैनिटी वैन के बाहर आराम से बैठे हैं। उनके सामने नाश्ते की प्लेट रखी हुई है, जिसमें उबले अंडे और प्रोटीन शेक है।

इस पोस्ट के साथ हर्षवर्धन राणे ने बेहद मजेदार अंदाज में कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ''सूरज की रोशनी से विटामिन डी, नाश्ते से विटामिन बी, 'फोर्स 3' से विटामिन एफ मिल रहा है। इसके आगे उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए एक्शन और 'फोर्स 3' लिखा। हर्षवर्धन के इस पोस्ट पर लोग उनके फिटनेस की तारीफ कर रहे है।

कई फैंस ने कहा कि हर्षवर्धन खुद को फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार कर रहे हैं और उनका डेडिकेशन साफ दिखाई देता है। पिछले महीने ही फिल्म के निर्माताओं ने ऑफिशियली घोषणा की थी कि 'फोर्स 3' को 19 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार एसीपी यशवर्धन सिंह के रूप में नजर आएंगे।

वहीं अभिनेत्री तान्या मानिकतला भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। वहीं हर्षवर्धन राणे के किरदार को अभी पूरी तरह गुप्त रखा गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कलाकार पहले शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्माण की जॉन अब्राहम की जेए एंटरटेनमेंट और शील कुमार की कैरोलिना कॉर्पोरेशन कर रही है।

 

Tags: Harshvardhan Rane , Force 3 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD