Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनाज भंडारण के लिए शाहबाद-अंबाला के बीच बनाया जाए बड़ा साइलो : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में अनाज भंडारण तथा पलवल व नूंह क्षेत्र में जलापूर्ति के संबंध में किया मंथन

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shyam Singh Rana, Rajesh Khullar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 11:04 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनाज को खराब होने से बचाने के लिए जरूरी है कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में वेयरहाउस व साइलो उपलब्ध हों। इसके लिए संबंधित विभाग विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द अनाज भंडारण की समस्या का स्थाई समाधान निकालें। 

उन्होंने निर्देश दिए कि अनाज भंडारण के लिए शाहबाद व अंबाला के बीच साइलो (विशाल वेयरहाउस) बनाने की योजना तैयार की जाए। श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रदेश में अनाज भंडारण तथा पलवल व नूंह क्षेत्रों में जलापूर्ति के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारीगण उपस्थित थे।

साइलो के लिए रेल व सड़क के बीच 100 एकड़ तक भूमि चिह्नित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे किसानों द्वारा अनाज उत्पादन के लिए दिन-रात मेहनत की जाती है। इस अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त संख्या में वेयरहाउस भी होने आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाहबाद व अंबाला के बीच किसी ऐसे स्थान पर साइलो (विशाल वेयरहाउस) के निर्माण की योजना बनाई जाए जो रेलवे लाईन व सड़क मार्ग के बीच हो। 

ऐसा करने से कम खर्च में पूरे देश के साथ साइलो की कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि साइलो के लिए रेलवे लाईन व सड़क के बीचों-बीच आवश्यकता अनुसार 100 एकड़ तक जमीन अधिगृहीत कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को जमीन अधिगृहण व साइलो निर्माण की योजना तैयार करने का कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए।

हिसार में फल-सब्जियों के सुरक्षित भंडारण की कार्ययोजना पर जोर

 मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के मद्देनजर वहां सब्जियों व फलों की काफी अधिक मांग है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को हिसार एयरपोर्ट के समीप भी एक साइलो अथवा बड़े वेयरहाउस की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने को कहा जहां सब्जियों व फलों का सुरक्षित भंडारण किया जा सके और इन्हें हिसार एयरपोर्ट के माध्यम से मिडिल ईस्ट में सप्लाई किया जा सके। ऐसा करके प्रदेश के सब्जी व फल उत्पादक किसानों को उनके उत्पादों के अधिक दाम मिल सकेंगे।

नहरी पानी की जलापूर्ति की योजना बनाएं अधिकारी

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पलवल व नूंह क्षेत्र के 108 गांवों तथा पुन्हाना नगर में ट्यूबवेल आधारित पेयजल आपूर्ति की जाती है। इसलिए भूमिगत जलस्तर को बनाए रखने के लिए जमीन को रिचार्ज करने हेतु विभाग द्वारा 7 रैनी वेल व बूस्टिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। 

इस कार्य पर 765 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ-साथ जिन क्षेत्रों में ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाती है उन क्षेत्रों में नहरी पानी से जलापूर्ति की योजना बनाई जाए, क्योंकि आने वाले समय में नूंह व पलवल एरिया में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे और वहां जनता को अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होगी।

‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के तहत बड़ी संख्या में पौधे लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक पौधारोपण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के माध्यम से अभी से बड़ी संख्या में पेड़ लगवाने शुरू कर दिए जाएं ताकि प्रदेश के हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगवाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पौधों को समय पर पानी मिले ताकि वे पूर्ण विकसित हो सकें। इसके लिए अधिकारी समुचित कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री जे.गणेशन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी डॉ. शालीन सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana , Rajesh Khullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD