Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वरजीत वालिया ने व्यापारियों की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

विभिन्न विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 04 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 11:12 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज एस.डी.एम.और संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापारियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने शिकायतों की समीक्षा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित समय के अंदर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों की रक्षा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री वालिया ने कहा कि व्यापारियों को पेश आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए सरकार के पोर्टल पर शिकायतें दर्ज की जाती है और उनके उचित समाधान के लिए लगातार हर सप्ताह बैठकें भी की जा रही है, ताकि व्यापारियों/दुकानदारों की मुश्किलें समयबद्ध ढंग से हल की जा सकें।

उन्होंने विभिन्न विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए, ताकि व्यापारियों की शिकायतों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग बेहतर आपसी तालमेल के साथ व्यापारियों को और अधिक उचित ढंग से सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएं।

डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि व्यापारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के निपटारे के लिए व्यक्तिगत तौर पर ध्यान दिया जाए। इसके अलावा प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने को कहा, ताकि लंबित मुद्दों को तुरंत निपटाया जा सके।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) तेजदीप सिंह सैणी, पंजाब विकास कमीशन के सदस्य आशुतोष दत्त, एडीसीपी आकर्षी जैन, एसपी मनजीत कौर जालंधर (देहाती), सूबा सचिव व्यापार विंग हरिंदरपाल सिंह मनोचा, जिला प्रधान (व्यापार विंग शहरी) इंद्रवंश सिंह चड्ढा, जिला प्रधान (व्यापार विंग देहाती) अश्वनी कोहली के अलावा पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के अन्य प्रतिनिधि, समूह एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD