Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

यूपी के अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 8 लोगों की मौत

Tragedy, Road Accident, Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अंबेडकर नगर , 04 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 13:48 IST

देश के विभिन्न राज्यों में पिछले एक सप्ताह से हादसे अचानक बढ़ गए हैं। जबलपुर का क्रूज हादसा हो या फिर दिल्ली का विवेक विहार अग्निकांड या फिर बिहार में हुए सड़क हादसे, कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को हमेशा के लिए खो दिया। इसी क्रम में रविवार रात को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।

सोमवार को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जलालपुर–अकबरपुर रोड पर अशरफपुर भुआ गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने लगे।

इसी दौरान, जलालपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर वहां जुटी भीड़ पर चढ़ गई। कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया, लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) तेजवीर सिंह ने बताया कि पहले मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद लोग वहां इकट्ठा हो गए थे, और उसके बाद कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रील बनाने के लिए पांच बच्चे एक पानी की टंकी पर चढ़ गए, लेकिन उतरने के दौरान जर्जर सीढ़ी ढहने से तीन बच्चे — सिद्धार्थ (13), गोलू (14) और सनी (11) लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जबकि उनके पीछे आ रहे दो बच्चे ऊपर ही फंस गए और नीचे नहीं उतर सके। रविवार सुबह भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें बचा लिया गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए थे। 

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Ambedkar Nagar , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD