Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग रही मातृ शक्ति : जयराम ठाकुर

महिलाओं को हक देने की बजाय शगुन, कन्यादान और बेटी है अनमोल जैसी योजनाएं ठप

Jai Ram Thakur, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 13:33 IST

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल का समय पूरा हो चुका है। चुनाव के समय ही कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की 18 से 59 साल की महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने की गारंटी दी थी। 

चुनाव के समय ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की महिला शक्ति से 1500 रुपए के फॉर्म भरवाए गए थे, जो कांग्रेस मुख्यालय समेत अन्य कांग्रेस के ऑफिसों में धूल खाते रहे। लोकसभा चुनाव के समय फिर से मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की घोषणा की गई, लेकिन इस बार सुख की सरकार ने पात्रता की कई शर्तें रखीं, जो कि वास्तव में हैरान करने वाली थीं। 

इसके बाद भी प्रदेश में लगभग 10 लाख महिलाओं ने इस सम्मान निधि का फॉर्म भरा। जिसके लिए उन्होंने जरूरी कागज बनवाने में भी अपना समय और पैसा खर्च किया और बार-बार कार्यालय के चक्कर काटकर भी परेशानी उठाई। इस योजना की घोषणा को दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन प्रदेश की 10 लाख महिलाओं द्वारा भरे गए उन फॉर्म्स का कोई पता नहीं है। 

आज प्रदेश की महिलाएं उन फॉर्म्स का स्टेटस मांग रही हैं? जिन फॉर्म को जमा करने के लिए उन्होंने कई दिन मेहनत की और दस्तावेजों के लिए अपने पास से पैसे खर्च किए, आज वह फॉर्म कहां हैं? वह कब तक स्वीकृत किए जाएंगे? यह जानना प्रदेश की नारी शक्ति का अधिकार है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मनाली और सुलह में जाकर मंच पर घोषणा की थी कि अप्रैल महीने से मनाली और सुलह की महिलाओं के खाते में 1500-1500 आने लगेंगे। अप्रैल का महीना बीत चुका है। मई आ चुकी है, लेकिन एक भी महिला के खाते में एक भी पैसा नहीं पहुंचा। 

आखिर इन दोनों विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के खाते में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का पैसा कब आएगा? उससे भी बड़ा सवाल है कि सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्र में ही क्यों, पूरे प्रदेश की हर महिला के खाते में वह पैसा क्यों नहीं आ रहा है?

सुक्खू सरकार को अब तक 42 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। 18 से 59 साल की हर महिला पर सरकार की 42 किश्तें बकाया हैं। पहले महीने से ही हर महिला को सम्मान निधि देने की घोषणा कांग्रेस के गली चौराहे के स्तर के नेताओं ने नहीं, कांग्रेस के केंद्रीय स्तर के सबसे बड़े नेताओं ने दी थी। 

हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दी थी। आज के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सभी बड़े मंत्रियों ने दी थी। पंचायत चुनाव के समय उन्हें प्रदेश की उन सभी महिलाओं को बताना चाहिए कि जो गारंटी उन्होंने दी थी, जो फॉर्म उन्होंने भरवाए थे, उसकी वर्तमान स्थिति क्या है।

स्थानीय निकाय चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नारी शक्ति के साथ ठगी करने का फल मिलेगा। विधानसभा चुनाव में भी उन्हें उनके पाप का फल मिलेगा।

महिलाओं को हक देने की बजाय शगुन, कन्यादान और बेटी है अनमोल जैसी योजनाएं ठप

जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को हक देने की बजाय कांग्रेस उनका हक छीन रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को विधायिका में 33% आरक्षण का कानून लेकर आए तो कांग्रेस ने उस बिल को गिरा दिया और उनका हक छीनने का जश्न मनाया। 

सम्मान निधि के नाम पर वोट लेकर महिलाओं को सम्मान देने वाली योजनाएं बंद की जा रही हैं। महिलाओं को इलाज देने वाले राज्य स्तरीय महिला अस्पताल को दो भागों में बांट दिया गया। महिलाओं के ऑपरेशन पर 4700 रुपए का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया। 

बेटियों के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही बेटी है अनमोल योजना बंद है। इस बार के बजट भाषण में इस योजना का नाम तक नहीं लिया गया। बेटियों की शादी के लिए सहयोग करने वाली शगुन और कन्यादान जैसी योजनाएं पहले ठप थीं और इस बजट सत्र में सरकार द्वारा उन्हें आधिकारिक तौर पर बंद करने की घोषणा कर दी गई है। 

हिमाचल और पूरे देश की कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि नारी शक्ति अपने अपमान को कभी नहीं सहन करेगी और इस अपमान का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ेगा।

 

Tags: Jai Ram Thakur , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD