Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

भारतीय नौसेना प्रमुख ने म्यांमार दौरे पर आपसी सहयोग और प्रशिक्षण संबंध मजबूत करने पर की चर्चा

Military, Navy, Indian Navy, Indian Navy Chief, Admiral Dinesh K Tripathi, Chief of Naval Staff, CNS, Naypyidaw, Myanmar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नेपीडॉ , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 12:36 IST

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रविवार को म्यांमार नौसेना के सेंट्रल नेवल कमांड प्रमुख रियर एडमिरल आंग आंग नाइंग और ट्रेनिंग कमांड प्रमुख रियर एडमिरल खुन आंग क्याव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने, रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और संयुक्त परिचालन गतिविधियों को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

भारतीय नौसेना ने बताया कि दोनों देशों ने प्रशिक्षण सहयोग को बेहतर बनाने और आगे नए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी बात की। एडमिरल त्रिपाठी इस समय म्यांमार के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। नौसेना के प्रवक्ता ने 'एक्‍स' पोस्‍ट में बताया कि अपने दौरे के दौरान एडमिरल त्रिपाठी का यांगून स्थित सेंट्रल नेवल कमांड मुख्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया।

इसके बाद उन्होंने रियर एडमिरल आंग आंग नाइंग और रियर एडमिरल खुन आंग क्याव के साथ बातचीत की। इस बातचीत में नौसेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने, रक्षा साझेदारी बढ़ाने, संयुक्त अभ्यास, समुद्री सुरक्षा और एक सुरक्षित समुद्री वातावरण बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रशिक्षण सहयोग और आगे के नए अवसरों पर भी विचार किया गया।

एडमिरल त्रिपाठी ने म्यांमार के नेवल ट्रेनिंग कमांड का भी दौरा किया, जहां उन्होंने भारत की मदद से किए गए कई प्रोजेक्ट्स सौंपे। नेवल ट्रेनिंग कमांड में उन्हें म्यांमार नौसेना की ट्रेनिंग सुविधाओं और दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। इसमें मोबाइल ट्रेनिंग टीम की भूमिका भी शामिल थी, जो क्षमता निर्माण और पेशेवर प्रशिक्षण में मदद कर रही है।

उन्होंने भारत सरकार की सहायता से तैयार किए गए कई प्रोजेक्ट्स जैसे कंटेनराइज्ड स्मॉल आर्म्स सिम्युलेटर और रिगिड इन्फ्लेटेबल बोट भी आधिकारिक रूप से सौंपे। ये सभी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिए गए हैं, जो भारत की 'महासागर' विजन के अनुरूप है। इन बैठकों से दोनों देशों के बीच चल रहे समुद्री सहयोग की समीक्षा करने, परिचालन स्तर पर संबंधों को मजबूत करने और नए सहयोग के रास्ते तलाशने का मौका मिला है।

अपने दौरे के दौरान नौसेना प्रमुख म्यांमार सशस्त्र बलों के शहीद नायकों के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत और म्यांमार की नौसेनाएं नियमित रूप से रक्षा सहयोग बैठक, स्टाफ टॉक्स, प्रशिक्षण आदान-प्रदान और संयुक्त अभ्यास जैसे भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्‍स), इंडो-म्यांमार कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल (आईएमसीओआर), बंदरगाह यात्राएं और हाइड्रोग्राफी सर्वे जैसी गतिविधियों में शामिल रहती हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत और म्यांमार के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रता संबंधों को और मजबूत करता है, जो आपसी भरोसे और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता के साझा लक्ष्य पर आधारित हैं।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Indian Navy Chief , Admiral Dinesh K Tripathi , Chief of Naval Staff , CNS , Naypyidaw , Myanmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD