Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

मोदी जी के नेतृत्व को मजबूत करो, पंजाब को भी मजबूत करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब का उ‌द्योगपति कई चुनौतियों से जूझ रहा , बिजली संकट, लॉ एंड ऑर्डर और नीतिगत अस्थिरता

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Mandi Gobindgarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मंडी गोबिंदगढ़ , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 13:53 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे मोदी जी के नेतृत्व को मजबूत करें, फिर पंजाब को भी मजबूत करेंगे। पिछली सरकारों ने पंजाब को कंगला बनाया है, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद इसको पुनः रंगीला पंजाब बनाया जाएगा।

श्री सैनी आज पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ शहर में उद्योगपतियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा जहां अपने प्रदेश के उद्योगों के लिए कई सहूलियतें प्रदान कर रहा है वहीं कुछ राज्य सरकारें आज भी राजनीति में उलझी हुई हैं। 

वे विकास की बजाय टकराव की राजनीति करती हैं। उ‌द्योगों को बढ़ावा देने की बजाय वे उन्हें नियमों के जाल में फंसा देती हैं। ऐसे हालात आप रोजाना पंजाब में देख ही रहे हैं। कैसे उ‌द्योगपतियों, कारोबारियों, यहां तक की उ‌द्योग जगत की समस्याओं को उजागर करने वाले मीडिया संस्थानों को भी डराया धमकाया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में पिछले साढ़े 11 वर्षों में जिस तरह उ‌द्योगों को बढ़ावा दिया है, वह किसी से छिपा नहीं है। हमने नीतियों को सरल बनाया, सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया। बिजली, पानी, इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम किया। 

इसका परिणाम यह हुआ कि हरियाणा आज निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। लेकिन, अगर हम पंजाब की ओर देखें, तो स्थिति कुछ अलग नजर आती है। यहां उ‌द्योगपति आज कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं। बिजली संकट, लॉ एंड ऑर्डर की समस्या व नीतिगत अस्थिरता। 

लेकिन, मैं किसी की आलोचना करने के लिए नहीं आया हूं, मगर सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश के औ‌द्योगिक ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में उद्योगपतियों से विचार -विमर्श करके उनके सुझावों के आधार पर ही उद्योग नीति बना रहे हैं जो कि देश में नंबर वन होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पर उद्योग एवं श्रमिकों के विवाद को परस्पर सहमति एवं भाईचारे से सुलझाने के लिए "उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद" का गठन किया गया है।

उन्होंने हरियाणा को निवेशकों की पहली पसंद बताते हुए कहा कि राज्य में निवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु जल्द ही 'लैंड फीज़िबिलिटी सर्टिफिकेट' व्यवस्था शुरू की जाएगी। इससे निवेशकों को 45 दिनों के भीतर डिजिटल प्रमाण पत्र मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आगे बताया कि हरियाणा में कारोबार करने में आसानी के लिए 48 विभागों के 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया गया है। हम लैंड पूलिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लैंड पूलिंग नीति में संशोधन कर रहे हैं। इससे 10 नए मेगा-स्केल आईएमटी के विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि तोशाम, जींद, रेवाड़ी, फरीदाबाद और राई में आई.एम.टी. विकसित करने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव मांगे हैं। यही नहीं, आईएमटी अम्बाला और नारायणगढ़ के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा के उ‌द्योग क्षेत्र की विश्व स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

इस दिशा में निर्यात को भी बढ़ावा देने के लिए  "हरियाणा एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउन्सिल" बनाई है। श्री सैनी ने जानकारी दी कि नये उ‌द्योगों की स्थापना और उनके शीघ्र परिचालन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख औ‌द्योगिक क्षेत्रों में 'प्लग-एंड-प्ले' सुविधाओं वाली फैक्ट्रियां और शेड विकसित किए जाएंगे। 

छोटे कारोबारियों और एमएसएमई इकाइयों की सुरक्षा के लिए एक समर्पित Small Traders and MSME Insurance Scheme शुरू की जाएगी, जो आग, चोरी और प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध किफायती बीमा कवर प्रदान करेगी। निवेशकों की समस्याओं के समाधान हेतु 'एडवांस रुलिंग पोर्टल' बनाया जाएगा, जहां 15 दिनों में समाधान सुनिश्चित होगा।

 उन्होंने बताया कि हरियाणा को विशिष्ट उ‌द्योगों का केंद्र बनाने हेतु पानीपत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी के लिए 10 एकड़ भूमि दी जाएगी। राई में देश का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट कॉम्प्लेक्स और उत्तर भारत का सबसे बड़ा मार्बल मार्केट कलस्टर विकसित होगा।  

निर्यातकों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाने हेतु हम Export Boosters प्रदान करेंगे और Export Freight Subsidy Support को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करेंगे। प्रत्येक जिले में एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन डेस्क और प्लग-एंड-प्ले क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के उद्योगपतियों को कहा कि पंजाब के सामने एक स्पष्ट विकल्प है। एक तरफ है विकास, स्थिरता और निर्णायक नेतृत्व है तो दूसरी तरफ अस्थिरता, भ्रम और वादाखिलाफी है। अब आप सबको मिलकर यह तय करना है कि आप किस दिशा में जाना चाहते हैं। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा सौंपे गए मांगपत्र को केंद्र सरकार से मिलकर उनके समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाओगे तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पंजाब को भी विकास के मामले में नंबर वन सूबा बना देंगे।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, उद्योगपति  नारायण सिंगला, महेंद्र गुप्ता, विनोद वशिष्ठ,  प्रदीप  गर्ग समेत अनेक उद्योगपति एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Mandi Gobindgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD