Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा पोंग डैम पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया

Manveen Chaudhary, Bhakra Beas Management Board, BBMB, Talwara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 12:57 IST

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड  द्वारा आज पोंग डैम पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें अधीक्षण अभियंता मनवीन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

पोंग डैम स्थित शहीदी स्मारक पर मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता मनवीन चौधरी सहित विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर डैम के निर्माण के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि इस डैम के निर्माण में मजदूरों और इंजीनियरों ने अपना खून-पसीना एक किया, तभी यह राष्ट्र गौरव परियोजना साकार हो सकी। 

इस अवसर पर मजदूरों की कड़ी मेहनत, लगन तथा संस्थान के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता मनवीन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर किसी भी संस्था की मजबूत नींव होते हैं और उनके बिना विकास संभव नहीं है। 

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की उपलब्धियों में मजदूरों, कर्मचारियों तथा समूचे स्टाफ की मेहनत और समर्पण का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से मिलजुल कर कार्य करने तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अन्य के अलावा कार्यकारी अभियंता अरविंदरपाल सिंह ऊब्बी, कार्यकारी अभियंता गौरव लांबा, एसडीओ धर्मेंद्र सिंह, शुभम सिंह, ज्ञानेंद्र सहित यूनियन नेता शिव कुमार और विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Manveen Chaudhary , Bhakra Beas Management Board , BBMB , Talwara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD