Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सरकार की लोक कल्याण योजनाओं से कोई भी योग्य लाभार्थी वंचित नहीं रहना चाहिए : वरजीत वालिया

जिले में चल रही लोक कल्याण योजनाओं का लिया जायजा

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 11:09 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याण योजनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि इन योजनाओं को उचित ढंग से लागू किया जाए, ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी सुविधाओं से वंचित न रहे। यहां ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में समीक्षा बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में बनाए जा रहे कार्डों का जायजा लिया।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) तेजदीप सिंह सैणी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक के नकदरहित इलाज की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए एस.डी.एम. को योजना की नियमित निगरानी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि कार्ड बनाने के लिए लगाए जा रहे कैंपों की लगातार समीक्षा के साथ-साथ ऑपरेटरों से संपर्क बनाए रखा जाए और यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत हल किया जाए, ताकि कार्ड बनाने आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता पर भी ज़ोर दिया। डिप्टी कमिश्नर ने एक अलग बैठक के दौरान स्वामित्व-मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत जिले के गांवों में चल रहे ग्राउंड ट्रूथिंग (डोर-टू-डोर सर्वे) के काम की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कुछ गांवों में लंबित ग्राउंड ट्रूथिंग का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नक्शा-1 की ग्राउंड ट्रूथिंग के लिए गांवों में आने वाले पटवारियों को सहयोग दिया जाए। 

उन्होंने यह भी अपील की कि नक्शा-3 संबंधी आपत्तियां निर्धारित समय के अंदर संबंधित तहसीलदारों को दी जाए, ताकि इनका जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने ईजी रजिस्ट्रेशन और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का भी जायजा लिया।

एक अन्य बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिले में गेहूं की नाड़ को आग लगाने की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को फील्ड में पूरी मुस्तैदी बरतने और किसानों को खेतों में आग लगाने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि खेतों में आग लगने की घटनाओं पर नज़दीकी नज़र रखी जाए और यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है तो 24 घंटे के अंदर पड़ताल करके रिपोर्ट करना सुनिश्चित बनाया जाए, ताकि नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि लगातार जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से किसानों को फसल की नाड़ जलाने के नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए। इसके अलावा पराली के उचित प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जा रही कृषि मशीनरी के बारे में भी जानकारी दी जाए।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए किसानों को नाड़ जलाने के नुकसान और वैकल्पिक उपायों के बारे में जानकारी देना बहुत ज़रूरी है। बैठकों में सभी एस.डी.एम., ज़िला राजस्व अधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD