Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीएम भजनलाल शर्मा ने की अपील, जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना को सफल बनाएं

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:56 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनगणना 2027 के तहत 1 मई से प्रारंभ की गई स्व-गणना में स्वयं भाग लेते हुए आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इस महाअभियान में भाग लेने की अपील की। 

सोशल मीडिया पोस्ट एक्स के माध्यम से सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा कि आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रही जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ प्रक्रिया के अंतर्गत, मैंने अपना स्वयं-गणना प्रपत्र भरा। यह प्रक्रिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए सटीक नीतियां बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

आपकी सही और पूर्ण जानकारी ही देश और प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देगी। शीघ्र ही जनगणना दल आपके निवास पर पहुंचेंगे। आप सभी से आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं, पूर्ण सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। 

आप स्वयं भी निम्नलिखित लिंक के माध्यम से प्रपत्र भर सकते हैं। आइए, जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना को सफल बनाएं और देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा गया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 1 मई से प्रारंभ की जा रही है। 

जिसके तहत हर राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में, मकान सूचीचकरण एवं मकानों की गणना आरंभ होने जा रही है। इससे पहले 15 दिनों (स्व-गणना: 1 मई से 15 मई 2026 तक) की विशेष सुविधा दी जा रही है, जिसमें प्रदेश के नागरिक स्वयं अपनी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन भर सकते हैं।

दूसरी ओर सीएम भजनलाल शर्मा ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं भी दी। एक्स पोस्ट में सीएम ने लिखा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सभी महाराष्ट्र वासियों को शुभकामनाएं। 

वीर सावरकर और लोकमान्य तिलक जैसी विभूतियों की यह तपोभूमि निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे, ऐसी मेरी शुभेच्छा है। आगे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भगवान श्री सोमनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित गुजरात के स्थापना दिवस पर सभी गुजरातवासियों को शुभकामनाएं। 

सीएम भूपेंद्र पटेल के कुशल नेतृत्व में गुजरात 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को सिद्ध करते हुए निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD