Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत मान सरकार के खिलाफ पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग

Protest, Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:55 IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सरकार की तरफ से मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने पर सवाल उठाते हुए पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इस सत्र की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार बस नाटक कर रही है।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों की भागीदारी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले किया गया। 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, "हम मजदूरों को विधानसभा ले जा रहे हैं, ताकि हम (पंजाब सरकार को) उनकी मांगें सुना सकें।" उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस तो बस एक बहाना है। अगर सरकार मजदूर दिवस मना रही है, तो मजदूरों की मांगों पर ही टिके रहे। 

मजदूरों की यही मांग है कि महंगाई को देखते हुए उनकी मजदूरी बढ़ाई जाए, लेकिन सरकार मजदूरी नहीं बढ़ा रही है। एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर उन्होंने कहा, "इसके पीछे एक रणनीति नजर आती है। वे विश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। 

चाल यह है कि वे हमें एक बार वहां बुलाएंगे और विश्वास प्रस्ताव ले आएंगे, क्योंकि उनके मन में यह डर है कि राघव चड्ढा और कई राज्यसभा सांसद चले गए हैं और कहीं ये विधायक भी न चले जाएं।" वड़िंग ने कहा कि सत्ता पक्ष के मन में यही डर है कि अगर वे विश्वास प्रस्ताव ले आते हैं, तो उनका काम छह महीने तक चलता रहेगा। 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "हम यह नहीं कह रहे कि हम सरकार गिराना चाहते हैं या उनके पास बहुमत नहीं है, लेकिन हर कोई जानता है कि उनके (सत्ता पक्ष) अंदर किस तरह की चिंता पनप रही है।" पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने भी प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरी बढ़ाने के लिए इस सत्र की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार सिर्फ नाटक कर रही है।

 

Tags: Protest , Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD