Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बेंगलुरु बोरिंग अस्पताल हादसे पर सख्त हुए सीएम, बारिश से पहले एहतियाती इंतजाम के निर्देश

Siddaramaiah, Chief Minister of Karnataka, Indian National Congress, Congress, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:05 IST

बेंगलुरु के बोरिंग अस्पताल में भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से सात लोगों की मौत के बाद कर्नाटक सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री की ओर से इस हादसे के बाद ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के आयुक्तों की बैठक बुलाई गई, जिसमें बारिश शुरू होने से पहले एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बोरिंग अस्पताल में भारी बारिश के कारण कंपाउंड ढहने से सात लोगों की मौत के बाद गुरुवार को ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के आयुक्तों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसून से पहले सुरक्षा उपायों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, विधायक रिजवान अरशद, मुख्य सचिव डॉ. शालिनी रजनीश, जीबीए आयुक्त महेश्वर राव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंजुम परवेज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस बीच, कर्नाटक लोकायुक्त के न्यायमूर्ति बी.एस. पाटिल ने गुरुवार को हादसे वाली जगह का दौरा कर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। इस हादसे में एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग से भी घटना पर रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि बुधवार को तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के बीच अस्पताल की कंपाउंड वॉल गिर गई थी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

मौके का निरीक्षण करने के बाद न्यायमूर्ति पाटिल ने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी बेंगलुरु की नागरिक एजेंसियों पर तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में स्वत: मामला दर्ज कर रहे हैं और यह जांच केवल इस घटना तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य और बेंगलुरु शहर में इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी इलाकों और वार्डों में सार्वजनिक पहुंच वाले कमजोर ढांचों की पहचान कर समाधान निकाला जाना चाहिए।

संबंधित अधिकारियों को बुलाकर जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर साल भारी बारिश होती है, इसलिए बेंगलुरु की नागरिक एजेंसी और अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे पहले से सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करते। शुरुआती तौर पर साफ है कि इस जिम्मेदारी में लापरवाही हुई है।

 

Tags: Siddaramaiah , Chief Minister of Karnataka , Indian National Congress , Congress , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD